Google Analytics Meta Pixel अधिक कुपोषित बच्चों को एनआरसी केन्द्रों में रखकर उनका विशेष ईलाज किया जाए - Ekhabri.com

अधिक कुपोषित बच्चों को एनआरसी केन्द्रों में रखकर उनका विशेष ईलाज किया जाए

मुख्य सचिव ने की महिला एवं बाल विकास, वाणिज्य एवं उद्योग और उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा की

रायपुर- मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन की प्राथमिकता की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के समीक्षा के क्रम में महिला एवं बाल विकास, वाणिज्य एवं उद्योग और उच्च शिक्षा विभाग के काम-काज की गहन समीक्षा की। मुख्य सचिव ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत सर्वे में पाए गए 0 से 5 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए व्यापक रणनीति के तहत कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एक भी बच्चा कुपोषित नहीं रहे इसके लिए सभी जरूरी उपाय करें। कुपोषित बच्चों को गरम भोजन दिया जाए। अधिक कुपोषित बच्चों को एनआरसी केन्द्रों में रखकर उनका विशेष ईलाज किया जाए। मुख्य सचिव ने वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग की समीक्षा करते हुए ग्रामीण एवं कुटीर उद्योग नीति, मार्केटिंग व्यवस्था, एथेनॉल प्लांट की स्थापना, महिला समूहों महिला उद्यामियों और महिला व्यवसायियों एवं महिला स्टार्टअप को व्यापार उद्योग स्थापित करने हेतु नवीन योजना प्रारंभ करने के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों से राज्य के प्रमुख नगरों में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ करने के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू मौजूद थे। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के जरिए छत्तीसगढ़ महिला उद्यमिता नीति 2023 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की आर्थिक उन्नति एवं आर्थिक सशक्तिकरण करना है। इसके लिए उद्यमिता में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही हैं। राज्य की महिलाओं की आर्थक एवं सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ किया जाना है। महिला श्रम शक्ति को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार की सुनिश्चिता प्रदान करना है। इसी प्रकार से कृषि संबंधित सहायक उद्योग, व्यवसाय, कुटीर उद्योग तथा सेवा क्षेत्रों से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देना है। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ महिला उद्यमिता नीति 2023 के अंतर्गत विशेष वित्तीय सुविधाएं महिलाओं को प्रदान की जाएगी। महिला उद्यमियों को ब्याज अनुदान, स्थायी पूंजी निवेश अनुदान, लघु एवं मध्यम उद्योग हेतु विद्युत शुल्क, स्टाम्प शुल्क, मण्डी शुल्क, भू-उपयोग में परिवर्तन शुल्क में छूट प्रदान किया जाएगा। महिला उद्यमियों हेतु गुणवत्ता प्रमाणीकरण, तकनीकी पेटेन्ट, प्रौद्योगिकी क्रय अनुदान और दिव्यांग रोजगार प्रदान किया जाएगा। इसी तरह से पर्यावरणीय प्रोजेक्ट प्रबंधन अनुदान प्रदान करने की सुविधाएं महिला उद्यामियों को दी जाएगी। महिलाओं को उद्योग क्षेत्रो, औद्योगिक पार्कों में भू-आबंटन पर भू-प्रीमियम में छूट सहित अन्य रियायत दी जाएगी। इसी तरह से महिला उद्यमियों को ईपीएफ, ईएसआई अंशदान में छूट प्रदान की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ करने के लिए प्रदेश के छह जिलों में क्रमशः रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर, कांकेर तथा सरगुजा में पूर्व से संचालित महाविद्यालयों में सेटअप स्वीकृत होने तथा स्वयं का भवन उपलब्ध होने से अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में परिवर्तित कर शैक्षणिक सत्र 2022-23 से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अंग्रजी माध्यम महाविद्यालय संचालित किए जा रहे है। इसी तरह से बिलासपुर, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, में शासकीय अंग्रजी माध्यम महाविद्यालय प्रारंभ करने के लिए प्रति महाविद्यालय 34 पद के मान से बजट प्रावधान किया गया है। बैठक में उच्च शिक्षा, वाणिज्य एवं उद्योग, महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव श्री भूवनेश यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

RTO अधिकारियों पर सख्ती, मुख्यालय में रहना अनिवार्य, वसूली अभियान तेज

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।परिवहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश ने विभागीय कामकाज को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में RTO/DTO प्रवर्तन अमला, बस संचालक संघ और वाहन डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

रायपुर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आत्मीय स्वागत, लोकभवन में सम्मान समारोह आयोजित

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन पर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में उनका स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित...

कोटा नगर पंचायत से नगर पालिका बना, सरकार ने जारी अधिसूचना

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में जागरूकता और रेस्क्यू अभियान

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जून 2026।छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण के लिए चला विशेष अभियान, कई बच्चों का रेस्क्यू   महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 जून 2026 तक...

रायपुर: रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर राज्यपाल ने किया नमन

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने रानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर पुष्पांजलि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *