महासमुंद जिले की पुलिस ने चोरी और अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो बांग्लादेशी नागरिक, एक अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर और एक सहयोगी शामिल हैं। पुलिस ने फॉरेनर एक्ट 1946 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। इस ऑपरेशन में चोरी के माल की खरीद-फरोख्त से लेकर हवाला के जरिए बांग्लादेश तक पैसे पहुंचाने की पूरी साजिश का खुलासा हुआ है।
पुलिस जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी मिलन मंडल 40 वर्ष और मोहम्मद शफीक शेख उर्फ बाबू शेख 43 वर्ष, दोनों बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले के रहने वाले है। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए बर्तन बेचने के बहाने घरों की रेकी करते थे। दोनों ने अपनी असली पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाए थे। इन्हें अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर अफसर मंडल 70 वर्ष के जरिए भारत में अवैध रूप से लाया गया था, जो पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर का रहने वाला है। चोरी का माल खपाने में सोनार जयदेव करमाकर 54 वर्ष भी शामिल था, जिसे जेल भेज दिया गया।
महासमुंद पुलिस ने जिले में हुई 9 चोरी की घटनाओं को सुलझाते हुए आरोपियों से 58,52,000 रुपये की कीमत के हीरे, सोने और चांदी के आभूषण, 7,000 रुपये नकद और 46,000 रुपये की मोटरसाइकिल जब्त की। जनवरी में बसना थाना क्षेत्र में दिनेश अग्रवाल के घर से 5 लाख और फरवरी में सांकरा थाना क्षेत्र में देवनाथ पटेल के घर से 4.43 लाख रुपये की चोरी हुई थी। दोनों मामलों में एक जैसा पैटर्न देख पुलिस ने साइबर सेल, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों तक पहुंची।
पूछताछ में मिलन मंडल ने खुलासा किया कि वह 2003 से अब तक 10 बार बांग्लादेश से भारत आ चुका है। अफसर मंडल के जरिए वह अवैध रूप से सीमा पार करता था। अफसर लोगों को बांग्लादेश से भारत और भारत से बांग्लादेश भेजने का धंधा करता था। चोरी का माल पश्चिम बंगाल में जयदेव करमाकर को बेचा जाता था, और हवाला के जरिए 18.10 लाख रुपये बांग्लादेश में उसकी पत्नी को भेजे गए। इसके लिए गणेश बर्मन नामक शख्स महिला एजेंटों का इस्तेमाल करता था, जो सीमा पर खेती के बहाने कपड़ों में पैसे छिपाकर ले जाती थीं।
महासमुंद पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। इनमें मिलन मंडल और मोहम्मद शफीक शेख बांग्लादेश के रंगपुर राज्य से हैं, जबकि अफसर मंडल और जयदेव करमाकर पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के निवासी हैं। यह ऑपरेशन न केवल चोरी की वारदातों को सुलझाने में सफल रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी के नेटवर्क को उजागर करने में भी मील का पत्थर साबित हुआ है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...