Google Analytics Meta Pixel दिल्ली कैपिटल्स ने बेंगलुरु को हराया, कोहली की धीमी पारी - Ekhabri.com

दिल्ली कैपिटल्स ने बेंगलुरु को हराया, कोहली की धीमी पारी

दिल्ली- ओपनर फिल सॉल्ट की विस्फोटक पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग-16 के 50वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हरा दिया। टीम ने 182 रनों का टारगेट 16.4 ओवर (100 बॉल) में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अरुण जेटली मैदान पर टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए बेंगलरु ने 20 ओवर ने 4 विकेट पर 181 रन बनाए।इस जीत के साथ दिल्ली ने बेंगलुरु से पिछली हार का बदला ले लिया है। इस सीजन की पहली भिड़ंत में बेंगलुरु ने अपने घर में दिल्ली को 23 रन से हराया था।दिल्ली ने जीत के बाद अपनी प्लेऑफ में प्रवेश की उम्मीदें कायम रखी हैं। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए चारों मैच जीतने होंगे। दिल्ली की यह मौजूदा सीजन में चौथी जीत है।ओवरऑल रिकॉर्ड में यह दिल्ली की बेंगलुरु पर 11वीं जीत है। दोनों के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं, इनमें से बेंगलुरु ने 18 जीते, जबकि एक बेनतीजा रहा।टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बेंगलुरु ने पावरप्ले में 51 और 10 ओवर में 79 रन बनाए। यहां विराट कोहली ने 46 गेंद खेलकर महज 55 रन बनाए। इस धीमी पारी के कारण टीम हाई स्कोरिंग पिच पर 181 रन ही बना सकी। दूसरी पारी में चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने फिलिप सॉल्ट का कैच छोड़ा। तब सॉल्ट 17 रन पर खेल रहे थे। यह ओवर वनिंदु हसरंगा फेंक रहे थे। सॉल्ट ने सीजन की दूसरी फिफ्टी लगाई और 87 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। 182 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली से डेविड वॉर्नर और फिल सॉल्ट ने आक्रामक शुरुआत की। वॉर्नर के बाद आए मिचेल मार्श और राइली रुसो ने भी तेजी से रन बनाए और टीम को 17वें ओवर में ही जीत दिला दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *