गोपाल वर्मा ने धन्वंतरी मेडिकल शॉप और स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट शाला खैरागढ़ का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर ने धन्वंतरी मेडिकल शॉप की दैनिक बिक्री पर असन्तोष व्यक्त किया, इसे बढ़ाने दिए निर्देश
खैरागढ़ – खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला में प्रशानिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को निरीक्षण और भ्रमण पर निकले। शहर के शासकीय धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल शॉप और स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट शाला खैरागढ़ का औचक निरीक्षण किया। केसीजी कलेक्टर ने धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल शॉप खैरागढ़ के निरीक्षण के दौरान लाभान्वित होने वाले नागरिकों की संख्या पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि- “धन्वंतरी मेडिकल शॉप में आधे कीमत पर दवाईयां उपलब्ध है, नागरिक इसका लाभ उठाएं।” अधिकारियों और चिकित्सकों को निर्देशित किया कि धन्वंतरी मेडिकल शॉप की जानकारी लोगों तक पहुचाएं और अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इससे लाभान्वित करे। इस कार्य के लिए चिकित्सकों की एक बैठक बुलाने अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल के संचालक पर स्टोर का छोटा नाम लगाने पर नाराजगी जाहिर की और बड़ा बोर्ड बनाकर लगाने निर्देश दिए।
धन्वंतरी मेडिकल शॉप की दैनिक बिक्री पर असन्तोष व्यक्त किया, इसे बढ़ाने दिए निर्देश
केसीजी कलेक्टर गोपाल वर्मा ने खैरागढ़ के मुख्य मार्ग पर नगर पालिका के निकट संचालित शासकीय धन्वंतरी मेडिकल शॉप का शुक्रवार को निरीक्षण किया। धन्वंतरी मेडिकल शॉप के संचालक से स्टॉक और औषधि विक्रय की जानकारी पूछी। संचालक ने बताया कि मांग के अनुरूप सिपला, मैनकाइंड आदि गुणवत्तापूर्ण कंपनी की पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, परन्तु दैनिक बिक्री 2 से 3 हजार रुपये तक ही हो पाता है। इस पर कलेक्टर ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि मार्केट में एक निजी मेडिकल स्टोर प्रतिदिन औसतन 30 से 40 हजार की दवाई बेच लेता है। जबकि राज्य शासन के द्वारा धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल शॉप में दवाईयों पर 50 प्रतिशत की छूट होने पर भी यह विक्रय संतोषप्रद नही है। योजना का सामूहिक प्रचार प्रसार करके लाभान्वित की संख्या में वृद्धि करें।
स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट शाला खैरागढ़ के भवन का निर्माण कार्य 15 जून के पहले पूर्ण करें- गोपाल वर्मा
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट शाला खैरागढ़ का औचक निरीक्षण किया और भवन का निर्माण की प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि – “स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट शाला खैरागढ़ के भवन का निर्माण कार्य 15 जून के पहले पूर्ण करें।” मौके पर उपस्थित निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग और सम्बंधित ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि – “भवन जीर्णोद्धार और मरम्मत का कार्य समानांतर एक साथ करते हुए, इसे समय सीमा में पूरा करें।” इस निर्माण कार्य के दौरान विद्यार्थियों को आने जाने में सुविधा का पूरा ख्याल रखने की बात कही। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और सम्बंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...