Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में शासकीय नौकरियों में भर्ती का सिलसिला तेजी से शुरू: मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में शासकीय नौकरियों में भर्ती का सिलसिला तेजी से शुरू: मुख्यमंत्री

नई भर्तियों के लिए विज्ञापन और चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति आदेश लगातार किए जा रहे हैं जारी

लम्बे इंतजार के बाद नियुक्ति आदेश जारी होने से उत्साहित जूनियर इंजीनियरों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

जल संसाधन विभाग में 352 उप अभियंता तथा ऊर्जा विभाग में 307 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति

रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य शासन का यह प्रयास है कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर तेजी से भर्तियां हों। युवाओं को शासकीय सेवा में काम करने का अवसर मिले। कोर्ट के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ में शासकीय नौकरियों में भर्ती का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया है। विभिन्न विभागों द्वारा नई भर्ती के लिए लगातार विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं, इसी प्रकार जहां चयन प्रक्रिया पूरी हो गई, वहां नियुक्ति आदेश जारी किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय परिसर में आयोजित आभार कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। लम्बे इंतजार के बाद नियुक्ति आदेश जारी होने से उत्साहित जल संसाधन विभाग के चयनित उप अभियंताओं और ऊर्जा विभाग में नवनियुक्ति जूनियर इंजीनियरों एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों द्वारा मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार प्रकट करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुसार ऊर्जा विभाग और जल संसाधन विभाग द्वारा चयनित उप अभियंताओं के नियुक्ति आदेश तत्काल जारी किए गए। ऊर्जा विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटरों के डाक्यूमेंट का सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही उनके नियुक्ति आदेश विभाग द्वारा किए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री नंद कुमार साय, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा, ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री अनबलगन पी. भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में चयनित सभी इंजीनियरों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में आने का आपका और आपके परिवार का सपना पूरा हुआ है। अब हम सबको मिलकर छत्तीसगढ़ की जनता के सपनों को साकार करना है। आप पर बड़ी जिम्मेदारी है। प्रदेश के ऊर्जा परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षाें में बिजली की डिमांड 4100 मेगा वॉट से बढ़कर 5300 मेगा वॉट हो गई है। खेती-किसानी, उद्योग, घरेलू क्षेत्र में बिजली की खपत बढ़ रही है। ऐसे में ऊर्जा विभाग के नये चयनित जूनियर इंजीनियरों पर गुणवत्तापूर्ण बिजली की लगातार आपूर्ति बनाए रखने, गुणवत्ता के साथ बिजली अधोसंरचना के विस्तार की जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संसाधन विभाग में भी काफी दिनों बाद इतनी बड़ी संख्या में इंजीनियरों की भर्ती की गई है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों को खेतों तक पानी पहुंचाने के साथ उद्योगों को पानी की आपूर्ति तथा पेयजल व्यवस्था का भी ध्यान रखना है, इसके लिए आप लोगों से बड़ी आशाएं हैं।
छत्तीसगढ़ विद्युत पारेषण कंपनी की एमडी श्रीमती उज्जवला बघेल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य पावर कम्पनियों ने जूनियर इंजीनियरों के 307 पदों तथा डाटा एंट्री ऑपरेटरों के 400 पदों में भर्ती के लिए जनवरी 2022 में परीक्षा आयोजित की गई थी। अगस्त 2022 में 276 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए थे। कोर्ट के आदेश के बाद 31 जूनियर इंजीनियरों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री श्री पी.के. शर्मा ने बताया कि उप अभियंता के 400 पदों पर जल संसाधन विभाग द्वारा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, भर्ती प्रक्रिया पूर्ण के बाद चयनित 352 उप अभियंताओं के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। शेष 48 पदों पर  जल्द आदेश जारी किए जाएंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कम्पनी में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित सुश्री समीक्षा सोनी, जल संसाधन विभाग के उप अभियंता श्री आयुष सिंह और श्रीमती प्रेरणा तिवारी सहित नवनियुक्त इंजीनियरों ने शासकीय सेवा का अवसर मिलने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *