Google Analytics Meta Pixel जशपुर में विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश - Ekhabri.com

जशपुर में विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

रायपुर, 9 जून 2026।जशपुर जिले में संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना, कृषि, पेयजल, आवास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

 

बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी सचिव ने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण पर विशेष जोर देते हुए सभी लंबित प्रकरणों को गंभीरता से निपटाने के निर्देश दिए।

 

राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी प्रकरणों का ऑनलाइन पंजीयन और रिकॉर्ड अपडेट सुनिश्चित करने को कहा। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत और प्रगतिरत आवासों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 

जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने और कम भूजल स्तर वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया। साथ ही जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज, 220 बिस्तरीय अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और अन्य संस्थानों के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

 

कृषि क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने के लिए दलहन, तिलहन, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन और डेयरी गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। बैंक और सहकारिता विभाग के समन्वय से किसानों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया।

 

खाद्य विभाग के अंतर्गत राशन कार्ड नवीनीकरण और खाद्यान्न वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग में पाठ्यपुस्तक और यूनिफॉर्म वितरण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

Read Also  चेटीचण्ड्र महोत्सव पर नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में होगा अवकाश: मुख्यमंत्री

 

प्रभारी सचिव ने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि दिव्यांग, वृद्ध और असहाय हितग्राहियों को घर पहुंच पेंशन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में 35 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 15,846 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 11,205 का निराकरण किया जा चुका है। शेष आवेदनों का भी प्राथमिकता के साथ समाधान किया जा रहा है।

 

उन्होंने बताया कि जिले में मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य तेजी से जारी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में 1,12,618 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 93,506 पूर्ण हो चुके हैं।

 

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने जानकारी दी कि मनरेगा के तहत नियमित मजदूरी भुगतान किया जा रहा है और जल संरक्षण के लिए अमृत सरोवर सहित विभिन्न कार्य प्रगति पर हैं।

 

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *