अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। एनसीबी बॉलीवुड में ड्रग्स के खेल में लगातार नई-नई तह तक पहुंच रही है। एनसीबी की जांच में अब तक बॉलीवुड की कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं। सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह जैसी उभरती अभिनेत्रियों के बाद अब दीपिका पादुकोण का नाम भी जुड़ गया है। अंदेशा है कि आगे भी बॉलीवुड की कई हस्तियां ड्रग्स मामले में फंस सकती हैं।
सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा जैसी हस्तियों का नाम एनसीबी जांच में ड्रग्स एंगल में उभरा है। एजेंसी की ओर से उन्हें इस सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाए जाने की संभावना है। अब एनसीबी की जांच में नए नामों में दीपिका पादुकोण, नम्रता शिरोडकर, श्रद्धा कपूर और करिश्मा कपूर के नाम सामने आए हैं।
एनसीबी ने सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी और टैलेंट मैनेजर जया साहा से पूछताछ कर रही है। जया के कई एक्ट्रेस के साथ चैट सामने आए हैं, जिसमें वह ड्रग्स की बात कर रही हैं। दीपिका की जया साहा की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के साथ एक फोटो सामने आया है। इसके अलावा दीपिका की करिश्मा के साथ ड्रग चैट का खुलासा हुआ है।
NCB को व्हाट्सएप चैट मिली है, जिसमें दीपिका और करिश्मा के बीच ड्रग्स को लेकर बातचीत कर रही हैं। इन चैट्स में दीपिका, करिश्मा से पूछ रही हैं, ‘माल है क्या तुम्हारे पास’। इस पर करिश्मा का जवाब आता है- ‘हां, लेकिन घर पर, मैं बांद्रा में हूं।’
आगे करिश्मा किसी अमित का नाम लेकर कहती है, ‘मैं अमित के हाथों भिजवा सकती हूं।’ इसके बाद दीपिका का जवाब आता है, ‘यस, प्लीज।’ कुछ समय बाद करिश्मा जवाब देती है कि अमित लेकर जा रहा है। फिर दीपिका कहती हैं, ‘हैश है ना? इस पर करिश्मा बताती है, ‘हैश नहीं गांजा है।’
इन ड्रग्स चैट की खुलासे के बाद एनसीबी ने सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर जया साहा और सेलिब्रिटी मैनेजर श्रुति मोदी से पांच घंटे से अधिक पूछताछ की। एनसीबी ने ड्रग्स से संबंधित कथित चैट के लिए साहा से पांच घंटे तक पूछताछ की गई है। एनसीबी के एक सूत्र ने कहा कि साहा से कई अन्य हस्तियों के साथ उनकी ड्रग चैट के बारे में भी पूछताछ की गई है। एजेंसी ने साहा को आज एक बार फिर से पेश होने को कहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By Reporter 5 /
September 10, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...