Google Analytics Meta Pixel मन्नत की बालकनी में मां गौरी के साथ बारिश के मजे लेती सुहाना खान की - Ekhabri.com

मन्नत की बालकनी में मां गौरी के साथ बारिश के मजे लेती सुहाना खान की

मुंबई का मौसम काफी सुहावना हो गया है. ऐसे में लॉकडाउन में सेलेब्स इसे अपने परिवार के साथ खूब इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की पत्नी गौरी और बेटी सुहाना खान की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इन तस्वीरों में सुहाना मम्मी के साथ मौसम का लुत्फ उठाती दिखाई दे रही हैं. तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

 

सुहाना खान इन दिनों मुंबई में अपने घर ‘मन्नत’ में ही हैं. हालांकि वो न्यूयॉर्क में पढ़ाई करती हैं. वायरल फोटो में वे अपनी मां के साथ बालकनी में बैठी हुई हैं. फोटो में उनके साथ मां गौरी खान भी नजर आ रही हैं. सुहाना चेयर में हैं और उन्होंने अपने सामने रखी टेबल के ऊपर पैर रख रखा है. फोटो में साफ पता चल रहा है कि बारिश हो रही है और मां-बेटी दोनों ही बारिश के मजे ले रही हैं.


आपको बता दें कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हाल ही में 20 साल की हो गई हैं. 24 मई को उन्होंने अपना 20वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. लॉकडाउन के कारण सुहाना ने अपना जन्मदिन बेहद साधारण अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस दौरान का सुहाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में सुहाना छत पर अपने बालों को लहराती और खूबसूरत अदाएं फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही थीं.


वीडियो के सामने आने और वायरल होने के बाद कहा जा रहा है कि सुहाना ने अपना बर्थडे मन्नत की छत पर ही परिवार के साथ सेलिब्रेट किया है. दरअसल, कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से सुहाना अपने जन्मदिन पर बड़ा सेलिब्रेशन नहीं कर पाईं, लेकिन उन्होंने और उनके परिवार ने इस खास दिन को यादगार बानाने का एक भी मौका नहीं छोड़ा.

Read Also  2020 में बॉलीवुड ने खोया वाजिद खान मशहूर संगीतकार


आपको बता दें कि सुहाना की आए दिन ऐसी ग्लैमरस तस्वीरें सामने आती रहती हैं जिन्हें देखने के बाद उनके बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा रहती है. हालांकि शाहरुख खान का कहना है कि पहले सुहाना पढ़ाई पूरी करेंगी उसके बाद वो जिस फील्ड में चाहें करियर बना सकती हैं. बता दें कि सुहाना फिलहाल न्यूयॉर्क से फिल्म प्रोडक्शन की पढ़ाई कर रही हैं लेकिन लॉकडाउन के चलते फिलहाल वो अपने घर पर ही हैं.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

बीटीआई ग्राउंड में व्यावसायिक या आवासीय परिसर नहीं बनेगा, पुरेंद्र मिश्रा 

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *