रिलायंस रिटेल में 1.28 फीसदी हिस्सेदारी अमेरिकी कंपनी केकेआर खरीदेगी। इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच करोडों की डील हुई है। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में वैश्विक निवेश फर्म केकेआर ने 1.28 प्रतिशत इक्विटी के लिए 5,550 करोड़ निवेश करने की घोषणा की है। एक पखवाड़े में रिलायंस रिटेल में यह दूसरा बड़ा निवेश है। इससे पहले नौ सितंबर को सिल्वर लेक ने 1.75 प्रतिशत इक्विटी के लिए साढ़े सात हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। केकेआर का निवेश रिलायंस रिटेल की प्री-मनी इक्विटी को 4.21 लाख करोड़ रुपये आकलन पर किया गया है।
इससे पहले वर्ष की शुरुआत में केकेआर ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 11,367 करोड़ का निवेश किया था। यह केकेआर का रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी में दूसरा निवेश है। रिलायंस रिटेल लिमिटेड के देश भर में फैले 12 हजार से ज्यादा स्टोर्स में सालाना करीब 64 करोड़ खरीदार आते हैं। यह भारत का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से विकसित होने वाला खुदरा कारोबार है। रिलायंस रिटेल के पास देश के लाभदायक रिटेल बिजनेस का तमगा भी है। कंपनी खुदरा वैश्विक और घरेलू कंपनियों, छोटे उद्योगों, खुदरा व्यापारियों और किसानों का एक ऐसा तंत्र विकसित करना चाहती है, जिससे उपभोक्ताओं को किफायती मूल्य पर सेवा प्रदान की जा सके और लाखों रोजगार पैदा किए जा सकें।
रिलायंस रिटेल ने अपनी नई वाणिज्य रणनीति के तहत छोटे और असंगठित व्यापारियों का डिजिटलीकरण शुरू किया है। कंपनी का लक्ष्य दो करोड़ व्यापारियों को इस नेटवर्क से जोड़ना है। यह नेटवर्क व्यापारियों को बेहतर प्रौद्योगिकी के साथ ग्राहकों को बेहतर मूल्य पर सेवाएं देने में सक्षम बनाएगा। निवेश पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, “मैं रिलायंस रिटेल वेंचर्स में एक महत्वपूर्ण निवेशक के रूप में केकेआर का स्वागत करते हुए प्रसन्न महसूस कर रहा हूं। प्रत्येक भारतीय के लाभ के लिए हम भारतीय रिटेल ईको-सिस्टम को विकसित करने और बदलने के लिए आगे बढ़ते रहेंगे। हम अपने डिजिटल सेवाओं और रिटेल बिजनेस में केकेआर के ग्लोबल प्लेटफॉर्म, उद्योग की परिपवक्ता और परिचालन महारथता का लाभ लेने को आतुर और तैयार हैं।”
केकेआर के सह-संस्थापक और सह-सीईओ हेनरी क्राविस ने कहा, “हम रिलायंस रिटेल वेंचर्स में इस निवेश के माध्यम से रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ अपने संबंधों को और मजबूत कर रहे हैं। रिलायंस रिटेल सभी व्यापारियों को सशक्त बनाने और भारतीय उपभोक्ताओं के रिटेल खरीददारी के अनुभव को बदल रहा है। हम भारत के अग्रणी रिटेलर बनने और एक और समावेशी भारतीय रिटेल इकोनॉमी बनाने के रिलायंस रिटेल के मिशन का पूर्ण समर्थन करते हैं। ”
मुकेश अंबानी की आरआरवीएल ने हाल ही में देश के खुदरा कारोबार में तीन दशक से अधिक समय तक जमीं फ्यूचर समूह का 24713 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया था। अंबानी ने इस नेटवर्क से तीन करोड़ किराना स्टोर्स और 12 करोड़ किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने हाल ही में जियोमार्ट को भी लॉन्च किया है जो ग्रोसरी क्षेत्र का ऑनलाइन स्टोर है। जियोमार्ट पर हर दिन करीब चार लाख ऑर्डर बुक हो रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...