Google Analytics Meta Pixel कलेक्टर ने जिले के मेधावी विद्यार्थियों के साथ किया भोजन,आईएएस बनकर राष्ट्र व समाज की  सेवा करने को कहा। - Ekhabri.com

कलेक्टर ने जिले के मेधावी विद्यार्थियों के साथ किया भोजन,आईएएस बनकर राष्ट्र व समाज की  सेवा करने को कहा।

 

विद्यार्थियों ने इस पल को बताया अपने लिए अविस्मरणीय
बालोद-       कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने 26 मई को अपरान्ह संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अंतर्गत कक्षा 10 वी एवं 12 वी में प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले बालोद जिले के मेधावी विद्यार्थियों के साथ भोजन कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ अपनी तैयारियों को लेकर अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी जारी रखें, इससे सफलता अवश्य मिलती है। कलेक्टर के साथ भोजन करने वाले विद्यार्थियों ने इस पल को अपने लिए अविस्मरणीय एवं महत्वपूर्ण बताया। उल्लेखनीय है कि कल संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया, जिसके पश्चात यह भोजन का कार्यक्रम रखा गया था।
भोजन के दौरान  विद्यार्थियों ने  कलेक्टर से आईएएस, राज्य लोक सेवा आयोग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के संबध में जानकारी ली। कलेक्टर ने विद्यार्थियों के सभी सवालों का रोचक एवं सारगर्भित जवाब दिया। जिससे बच्चे प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। कलेक्टर श्री शर्मा ने भारतीय प्रसासनिक सेवा  के अधिकारी के पद को अत्यंत महत्वपूर्ण  एवं प्रतिष्ठापूर्ण बताते कहा इस पद चयन होने के बाद व्यक्ति के पास राष्ट्र व समाज का सेवा करने का असीमित  अवसर होता है। उन्होंने आईएएस अधिकारी बनकर राष्ट्र व समाज के विकाश महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने को कहा। कलेक्टर श्री शर्मा ने विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ शासन  द्वारा स्थापित की गई ग्रामीण औद्योगिक पार्क तथा स्वामी आत्मानन्द स्कूल आदि राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं कार्यों के संबंध में  जानकारी  ली और विद्यार्थियों को इन योजनाओं के लाभ एवं महत्व के सबंध में जानकारी दी। श्री शर्मा ने बच्चों से उनके लक्ष्य निर्धारण के संबंध मे जानकारी लेते हुए, उन्हें सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरन्तर प्रयास करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति और लक्ष्य के प्रति समर्पण सफलता का मूलमंत्र है। श्री शर्मा ने विद्यार्थियों को बड़ी सोच रखकर कढ़ी मेहनत कर जीवन में ऊंचे उपलब्धि हासिल कर अपने माता पिता परिवार एवं अपने संस्था का नाम रौशन करने को कहा। कलेक्टर के साथ भोजन का अवसर मिलने तथा कलेक्टर श्री शर्मा के मधुर एवं आत्मीय व्यवहार से जिले के मेधावी विद्यार्थी बहुत ही प्रसन्नचित एवं अभिभूत नजर आ रहे थे। कलेक्टर श्री शर्मा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट कब से बंद हो सकता है सपोर्ट, जानिए पूरी अपडेट खबर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...

Kitchen Cockroach Control Tips: किचन से कॉकरोच गायब करने के आसान और असरदार तरीके

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा सरकारी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

IPL 2026 में संजू सैमसन का तूफान…87 रन की विस्फोटक पारी से मैच एकतरफा

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *