Google Analytics Meta Pixel गांव के कुएं में मिली बाघ की पांच साल से ज्यादा पुरानी हडि्डयां - Ekhabri.com

गांव के कुएं में मिली बाघ की पांच साल से ज्यादा पुरानी हडि्डयां

मध्‍य प्रदेश के उमरिया में विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व विस्थापित हुए गांव के एक कुएं से बाघ की पांच साल से भी ज्यादा पुरानी हडि्डयां पाई गई हैं। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार बाघ की यह हडि्डयां बांधवगढ़ के मगधी रेंज अंतर्गत विस्थापित हो चुके मिल्ली गांव के कुएं से पाई गई है। इस गांव को वर्ष 2016 में खाली कराया गया था। हाल ही में तीन साल से ज्यादा समय से बाड़े में बंद बाघ को भी इसी जंगल में छोड़ा गया है। इस बारे में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ने एक विज्ञाप्ति जारी की है जिसमें बताया गया है कि बाघ की यह हडि्डयां एक अप्रैल को कुएं से बरामद की गई है और अब इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है।

 

 

एक बाघ की पूरी हडि्डयां

मामले में सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है वह बेहद चौकाने वाली है। बताया गया कि 1 अप्रैल को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी बीट के क्रमांक 299 के पास छपराहार में काफी समय से बंद पड़े कुएं से बाघ की 150 से ज्यादा हड्डियां (अवशेष) बरामद किया गया है। इस बारे में चर्चा के दौरान एसडीओ सुधीर मिश्रा ने बताया कि पाई गई हडि्डयां किसी एक ही बाघ की हैं और अवशेष देखकर यह प्रतीत होता है कि उसमें से बाघ की कोई भी हड्डी गायब नहीं है। यानी बाघ की मौत जब हुई होगी उसके पीछे वजह शिकार नहीं थी।

 

 

गांव खाली होने के बाद घटना

अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघ की मौत गांव खाली होने के बाद कुएं में गिरने से हुई होगी। गांव खाली होने के बाद कुएं का उपयोग नहीं हुआ जिससे उसमें गिरने के बाद किसी को बाघ की जानकारी नहीं लग सकी। पांच साल से ज्यादा समय तक बाघ के अवशेष कुएं में ही पड़े रहे और किसी को भी इसका पता नहीं चल सका। चौकाने वाली बात यह कि बांधवगढ़ में बाघ की निगरानी और देखरेख के लिये इतना बड़ा अमला तैनात है फिर भी इस तरह की घटना प्रबंधन की नाकामी उजागर करता है।

Read Also  दिवाली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की सख्त कार्रवाई

 

 

150 से ज्यादा हड्डी

घटना स्थल मगधी गांव की तरफ का है जहां से नजदीक छपराहार क्षेत्र में जंगल के अंदर काफी समय से बंद पड़े कुएं में 150 से ज्यादा बाघ के अवशेष बरामद किया गया है। बाघ की हडि्डयां बरामद होने के बाद इस बात की चर्चा भी हो रही है कि अवशेष में बाघ का सिर और पंजा गायब है। हालांकि एसडीओ सुधीर मिश्रा का कहना है कि बरामद हडि्डयों में बाघ के शरीर में पाई जाने वाली सभी हडि्डयां मौजूद हैं। आगे की कार्रवाई एनटीसीए की गाइडलाइन और प्रोटोकाल के तहत की जा रही है। हड्डियां की जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजी जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *