Google Analytics Meta Pixel दिवाली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की सख्त कार्रवाई - Ekhabri.com

दिवाली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की सख्त कार्रवाई

दिवाली के अवसर पर मिठाइयों में मिलावट और नकली खोवे के उपयोग की संभावनाओं को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले की डेढ़ दर्जन से अधिक मिठाई दुकानों पर अचानक निरीक्षण किया। कलेक्टर संजय अग्रवाल और नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

 

 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी और अंकित गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने हरिओम स्वीट्स, सत्यम स्वीट्स, रायल स्वीट्स, महेश स्वीट्स, बेकर्स फर्म और दिल्ली स्वीट्स सहित कई प्रतिष्ठानों से नमूने संकलित किए। इनमें बुंदी लड्डू, काजू बरफी, रोल बरफी, बेसन पात्रा, काला जामुन, मथुरा पेडा और गोंद लड्डू शामिल हैं। सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजे जाएंगे, जहां उनका परीक्षण और विश्लेषण किया जाएगा।

 

 

इसके अतिरिक्त, टीम ने मनोज स्वीट्स, महामाया स्वीट्स और सूर्या रॉयल स्वीट्स का औचक निरीक्षण भी किया। विभाग ने चेतावनी दी है कि नकली खोवा और गुणवत्ता रहित मिठाई स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती है। मोबाइल खाद्य प्रयोगशाला वैन के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की मौके पर जांच भी शुरू कर दी गई है।

 

 

खाद्य विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे मिठाई खरीदते समय गुणवत्ता पर ध्यान दें और किसी भी संदिग्ध सामग्री की सूचना तुरंत दें। यह अभियान दीपावली तक जिले में निरंतर जारी रहेगा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *