Google Analytics Meta Pixel कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया जैविक खेती की बारीकियां - Ekhabri.com

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया जैविक खेती की बारीकियां

 

  • आधुनिक खेती के प्रसार के लिए अदाणी फाउंडेशन ने आयोजित किए प्रशिक्षण कार्यक्रम,

अम्बिकापुर। अदाणी फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के किसानों को उन्नत कृषि के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), अम्बिकापुर में आयोजित किया गया। सोमवार और मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के सामाजिक सहभागिता के तहत जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम साल्ही, घाटबर्रा, फतेहपुर, तारा और बासेन गांवों से कुल 74 किसानों को केवीके, अम्बिकापुर का दौरा कराया गया। किसानों को उनकी रुचि और इंटरैक्टिव सत्र हेतु डिजाइन किये गए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन वैज्ञानिक और मास्टर ट्रेनर (मशरूम) श्रीमती सुरभि द्वारा मशरूम की खेती की आधुनिक जानकारी कुल 34 महिलाओं से साझा की गई।

टिकरापारा साल्ही की अनासो देवी ने मशरूम की खेती का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर कहा कि, “इस प्रशिक्षण में बताई गई जानकारी से निश्चित रूप से मैं सीमित बजट में ही मशरूम की अच्छी खेती कर सकूँगी और इसके उत्पादन से मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी तथा बेहतर जीवन यापन कर सकती हूँ।“

जबकि दूसरे दिन के प्रशिक्षण में शामिल 40 किसानों को सामूहिक जैविक खेती और उसके सिद्धांतों का परिचय, कंपोस्टिंग, वर्मीकम्पोस्टिंग और मृदा संशोधन सहित मृदा प्रबंधन तकनीकों इत्यादि विषयों के बारे में कृषि विज्ञान केंद्र अम्बिकापुर के सहायक वैज्ञानिक डॉ. प्रीतांशा भगत ने जरूरी जानकारी दी। इसके अलावा किसानों को जैविक कीट जैसे एकीकृत कीट प्रबंधन और प्राकृतिक परभक्षी, रोग नियंत्रण के तरीके, फसल चक्र, साथी रोपण, और इंटरक्रॉपिंग रणनीतियाँ, जैव विविधता संरक्षण और लाभकारी कीड़ों और परागणकों की भूमिका तथा जैविक खेती की विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में राष्ट्रीय उद्यान एवं बागवानी बोर्ड रायपुर से पधारे वैज्ञानिक श्री एस.के. शर्मा- उप निदेशक द्वारा बताया गया। इस दौरान किसानों ने जैविक प्रमाणीकरण मानक की आवश्यकता, ब्राडिंग और पैकेजिंग सहित जैविक उत्पादों का विपणन और बिक्री करने के लिए शामिल विभिन्न कदमों की बारीकियों के बारे में जाना।

घाटबर्रा के अदल साई जो की एक प्रमुख किसान हैं ने सामूहिक जैविक खेती पर प्रशिक्षण के अवसर के बारे में अपने विचार साझा करते हुए बताया कि, “ मैं आज बहुत खुश हूँ, मैंने इस प्रशिक्षण में जैविक खेती के महत्व तथा तकनीकों के बारे में जानकारी हासिल किया है। आज के दौर में सामूहीक जैविक खेती किसानों की भूमि की उर्वरता को बनाए रखने के साथ साथ आर्थिक रूप से भी व्यवहार्य है।“

प्रशिक्षण कार्यक्रम में खेती की स्थायी पद्धतियों को बढ़ावा देने और जैविक कृषि का समुदायों के विकास में योगदान के बारे में भी बताया गया । इस अवसर पर श्री अजय सिंह कुशवाहा- उप निदेशक, उद्यान विभाग, अंबिकापुर, डॉ. आर.वी. तिवारी- डीन, राजमोहिनी देवी कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च-अंबिकापुर, डॉ. राजेश चौकसे- प्रमुख वैज्ञानिक और प्रभारी केवीके अंबिकापुर, तथा अदाणी फाउंडेशन से श्री प्रवीण कुजूर – परियोजना अधिकारी उपस्थित थे।

अदाणी फाउंडेशन, राजस्थान राज्य विद्युत निगम के सामाजिक सरोकारों के तहत आदिवासी क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन तथा अधोसंरचना विकास के विभिन्न कार्यक्रमों का परिचालन करता है। जिसके अंतर्गत यहां के किसानों के आय में वृद्धि हेतु उन्नत कृषि के क्षेत्र में कई गतिविधियां संचालित कर रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *