Google Analytics Meta Pixel विश्व पर्यावरण दिवस: जिले में इस वर्ष 2 लाख से अधिक वृक्षारोपण करने का रखा गया लक्ष्य - Ekhabri.com

विश्व पर्यावरण दिवस: जिले में इस वर्ष 2 लाख से अधिक वृक्षारोपण करने का रखा गया लक्ष्य

 

  • प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आयोजित किए जाएंगे जागरूकता कार्यक्रम

रायपुर। जिले के तिल्दा विकासखंड में स्थित अदाणी पॉवर लिमिटेड (एपीएल), रायखेड़ा द्वारा पर्यावरण के संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति समर्पण भाव रखने हेतु पर्यावरण जागरूकता पखवाड़ा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। एपीएल के पर्यावरण, स्वास्थ्य तथा सुरक्षा विभाग द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा जारी विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम “पारिस्थितिकी तंत्र के बहाली के लिए प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान” की मुहिम के अंतर्गत 5 से 10 जून के बीच संयंत्र के कर्मचारियों के साथ साथ पास के ग्राम रायखेड़ा, गैतरा, चिचोली इत्यादि गांवों के शासकीय स्कूलों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ ग्रहण एवं पौधा रोपण के साथ साथ प्लास्टिक प्रदूषण तथा प्राकृतिक संरक्षण के संसाधनों पर प्रासंगिक स्लोगन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पहेली प्रतियोगिता जागरूकता रैली, पोस्टर तथा ड्राइंग प्रतियोगिता इत्यादि शामिल हैं ।

अभियान के उद्घाटन समारोह में एपीएल के स्टेशन प्रमुख श्री गट्टू रामभव सहित 250 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा एवं क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने की शपथ ली गई। इसके बाद सभी ने एपीएल रायखेड़ा सयंत्र परिसर में ही 500 से अधिक पौधों का रोपण कर इस वर्ष के अंत तक 2 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया। इस दौरान श्री गट्टू रामभव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “विश्व पर्यावरण दिवस पर संयुक्त राष्ट्र संघ की प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान की इस थीम का पालन हमारे प्लांट में दो वर्ष पहले ही हो चुका था। आज हमें गर्व हो रहा है कि हमारा संयंत्र सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त संयंत्र हैं। यह पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं इस वर्ष संयंत्र के आसपास के क्षेत्र को प्लास्टिक से मुक्त कराने की पहल हम सभी एक साथ मिलकर करेंगे।“

Read Also  बिलासा एयरपोर्ट को नाइट लैंडिंग फैसलिटी और 4सी एयरपोर्ट का इंतजार

इस उपलक्ष्य में ग्रामीण स्तर में भी अदाणी फाउंडेशन द्वारा अपने सामाजिक सरकारों में चलाए जा रहे विलमार सुपोषण कार्यक्रम के अन्तर्गत पास के पांच गांव रायखेड़ा, गैतरा, चिचोली, गौरखेड़ा, तथा भाटापारा में कुल 80 किचन गार्डन के लिए शिशुवती, गर्भवती महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं को विभिन्न सब्जियों के बीजों का वितरण किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व और जीवन में वृक्षों की जरूरत तथा प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान हेतु किशोरी बालिकाओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता भी करायी गई। इस अवसर पर उपस्थित सुपोषण संगिनी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, मितानिन, फाउंडेशन के कर्मचारी एवं समस्त शिशुवती,गर्भवति महिला एवं किशोरी बालिकाओं सहित कुल 102 लोगों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए एपीएल के पर्यावरण, स्वास्थ्य तथा सुरक्षा विभाग के श्री अमित श्रीवास्तव ने दी। इस अवसर पर संयंत्र के संचालन और रखरखाव प्रमुख श्री श्रीकांत वैद्य, महाप्रबंधक मानव संसाधन श्री भूपेन्द्र सिंह बैस, वरिष्ठ प्रबंधक श्री पृथ्वीराज लाहिरी सहित अदाणी फाउंडेशन से श्री खिलेश्वर माहमल्ला, सुश्री दीपाली दास तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे

अदाणी पॉवर लिमिटेड अपने परियोजना प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य, शिक्षा व स्वरोजगार के लिए कई कार्यक्रम संचालित करता है। वहीं क्षेत्र में पर्यावरण के संरक्षण में भी सर्वोपरि है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *