Google Analytics Meta Pixel हर समाज और वर्ग के लोगों का विकास हमारा ध्येय: मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

हर समाज और वर्ग के लोगों का विकास हमारा ध्येय: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने कुर्मी समाज के छात्रावास भवन का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री को नागर, तलवार और पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज कवर्धा के गांधी मैदान में चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि कुर्मी समाज कृषि आधारित समाज है और प्रारंभ से ही खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है। प्रदेश के कृषक वर्ग को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कृषकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल, स्वर्गीय डॉ. चंदूलाल चंद्राकर और अन्य पूर्वजों का सपना था कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हो और छत्तीसगढ़िया किसान, मजदूर, श्रमिक, गरीब तथा पिछड़े तबकों की स्थिति में सुधार हो। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित सभी क्षेत्रों छत्तीसगढ़ की स्थिति बेहतर हो। हमने साढ़े चार सालों में समाज के सभी वर्ग के लोगों की स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास किया है। इस मौके पर समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को किसानों के प्रतीक नागर, तलवार और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने समाज द्वारा निर्मित छात्रावास भवन का उद्घाटन भी किया। अधिवेशन में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री महेश चंद्रवंशी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद हमने सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ किया। समर्थन मूल्य में धान की साथ-साथ कोदो, कुटकी, रागी, मक्का और गन्ना खरीदी कर रहे है। इससे किसानों के आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। राजीव गांधी किसान गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से किसानों, ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति बदलााव आया है। राज्य के किसान कर्ज से चिंता मुक्त हो गए है। उन्होंने कहा कि सरकार की किसाना हितैषी नीतियों के चलते राज्य में खेती-किसानी को लेकर लोगों में रूचि बढ़ी है। खेती छोड़ चुके लोग भी अब खेती-किसानी से जुड़ने लगे है। उन्होंने कहा कि राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या और धान उर्पाजन की मात्रा बीते साढ़े चार सालों में दोगुनी हो गई है। पंजीकृत धान का रकबा बढ़कर अब 32 लाख हेक्टेयर हो गया है।    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हम देश के सभी राज्यों के भ्रमण कर रहे है और किसानों से मिले है। अन्य राज्यों के किसान भी चाहते है कि छत्तीसगढ़ के किसानों के जैसा उन्हें भी  राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाभ मिले। आज छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है। छत्तीसगढ़ में हमारे ग्रामीण, किसान, पशुपालक गोबर बेचकर मोटर साइकिल खरीद रहे है। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, प्राकृतिक पेंट तैयार किया जा रहा है, जिसका उपयोग सभी शासकीय कार्यालयों के रंग-रोगन में हो रहा है। गौठानों में स्थापित रीपा के माध्यम से महिलाओं को गांव में ही रोजगार मिलने लगा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि पुरखो के सपनों के अनुरूप आप सबके सहयोग से आज यहां छात्रावास बनकर तैयार हुआ है। आज वनांचल क्षेत्र सुकमा, बस्तर के विधार्थी मेरिट लिस्ट में आ रहे है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान को बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ी परम्परा को बढ़ावा दिया जा रहा है। हरेली, तीजा, दशहरा और छत्तीसगढ़ी त्योहार में सार्वजनिक अवकास घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और खाना-पान को बढ़ावा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सम्मान में राज गीत बनाया गया है, जिससे अब लगता है कि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियों की सरकार है और पुरखा के सपने साकार हो रहे है। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्री लाल बहादुर चंद्रवंशी, श्री लालजी चंद्रवंशी, श्री शिवकुमार चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी एवं समाजिक पदाधिकारी सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *