Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री निवास में हरेली का अपूर्व उत्साह - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री निवास में हरेली का अपूर्व उत्साह

 

  •  रहचुली झूले में भी झूले

रायपुर। हरेली तिहार के मौके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास में सपरिवार कृषि यंत्रों की पूजा कर इस साल अच्छी खेती और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री अपने नाती पोतों के साथ कार्यक्रमो में शामिल हुए। मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक और उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक गाजे बाजे के साथ उल्लास से भरे लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री का पूरा परिवार मौके पर उपस्थित रहा, जिसमे प्रमुख रूप से उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल भी मौजूद रही।

IMG 20230717 WA0023

पूजा समाप्ति के बाद लोक गायकों ने सुंदर हुंकार भरी। मुख्यमंत्री ने अतिथियों से मुलाकात की, फिर गौमाता की पूजा की, बताया गया कि उन्नत तकनीक से मुख्यमंत्री निवास में जन्मी बछिया और साहीवाल प्रजाति की उसकी माँ की पूजा- अर्चना करने के बाद उन्हें घास खिलाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी और गौमाता की आराधना से रची बसी सुंदर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि हर तरफ उत्सव का माहौल है। जो लोग हरेली के शानदार माहौल को विस्मृत कर चुके थे उनके लिए यह पल पुनः अतीत की बहुत सी स्मृतियों को जगा गया है।

 

IMG 20230717 WA0017

गेड़ी पर चढ़कर सरपट चले मुख्यमंत्री

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल गेड़ी पर चढ़कर सरपट चले। उनमें इतनी ऊर्जा दिखी की जैसी किसी किशोर में दिखती है। फिर रहचुली में झूले। मुख्यमंत्री आवास हरेली के मेले ग्राउंड जैसा लग रहा।
बिल्कुल पारंपरिक छत्तीसगढ़ी परिवेश। रहचुली झूले में अपनी बिटिया और नातिन के साथ चढ़े मुख्यमंत्री।

 

IMG 20230717 WA0015

 

अपने हाथों में रखकर मुख्यमंत्री ने चलाया भौंरा

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने हाथों में रखकर भौंरा चलाया। छत्तीसगढ़ी संस्कृति में रचे बसे उनके बचपन की झलक आज इस कुशलता में दिख रही है। हरेली तिहार के मौके पर परंपरागत खेलों का भी सुंदर आयोजन होता आया है।

देखे तस्वीर–

 

IMG 20230717 WA0014

 

IMG 20230717 WA0021
सीएम साहब के साथ उनका परिवार भी शामिल हुआ पूजा में

 

 

IMG 20230717 WA0016
परिवार के साथ झूला में उत्सव का आनंद लिया

 

 

IMG 20230717 WA0018

 

 

IMG 20230717 WA0019

 

 

IMG 20230717 WA0022

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान   Bilaspur News के अनुसार न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पति-पत्नी ने कथित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *