Google Analytics Meta Pixel अब हिंदी में हो रही एमबीबीएस की पढ़ाई - Ekhabri.com

अब हिंदी में हो रही एमबीबीएस की पढ़ाई

आमतौर पर अंग्रेजी में होने वाली एमबीबीएस की पढ़ाई अब हिंदी में संचालित की जा रही है। मध्य प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है, जो हिंदी में भी मेडिकल की पढ़ाई करवा रहा है। 16 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में एमबीबीएस की हिंदी किताबों का विमोचन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया था। एमबीबीएस प्रथम वर्ष की हिंदी पुस्तकों का वितरण चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने राजधानी के हमीदिया अस्पताल ऑडिटोरियम हॉल से विद्यार्थियों को किया।

 

 

 

इस कार्यक्रम में प्रदेश के 12 मेडिकल कॉलेज भी वर्चुअल जुड़े। अधीक्षक डॉ आशीष गोहिया ने बताया कि एमबीबीएस की पुस्तकों को इंग्लिश से हिंदी में करने का सफर काफी कठिन रहा। सभी के सहयोग से यह यात्रा अपने शिखर पर पहुंची है। अब हम इसके द्वितीय और तृतीय वर्ष की पुस्तकों के हिंदी अनुवाद के लिए आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर प्रथम वर्ष के छात्र अंकित पांडे ने हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने के लिए उत्साह को जाहिर किया।

 

 

 

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जब मैंने हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई करने की शुरुआत की पहल की तो आसपास के लोगों ने आश्चर्य जताया था। हमने प्राण लिया था कि हमें यह करना है। काम वही सफल होते हैं, जिसको लेकर प्रयास किए जाते हैं। हम आउट ऑफ बॉक्स करेंगे तभी लोग हमें वर्षोँ तक याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि जिसकी चर्चा बीते 75 सालों तक हुई उसको हमने 4 महीने में करके दिखाया है। पूरी टीम पुस्तकों के हिंदी अनुवाद के लिए शिद्दत के साथ जुटी रही है। आज हिंदी की पुस्तकों का वितरण हो रहा है। हमने मुश्किल काम को आसान करके दिखाया है। हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई करवाने वाले हम देश के पहले राज्य के रूप में स्थापित हुए हैं

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

भाभी जी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे ने कहा मैंने मेकर्स पर यौन उत्पीड़न का लगाया था झूठा आरोप

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

Durg Bribery Case: ऑडियो वायरल होते ही एक्शन, रिश्वत मांगने के आरोप में दो सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
दुर्ग : पुलिस विभाग ने रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। NDPS एक्ट से जुड़े एक मामले में कथित रूप से पैसे मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दो सब इंस्पेक्टरों को तत्काल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *