Google Analytics Meta Pixel देश में अब 24 घंटे लगेगा कोरोना का टीका, वैक्सीन की कमी नहीं - Ekhabri.com

देश में अब 24 घंटे लगेगा कोरोना का टीका, वैक्सीन की कमी नहीं

मोदी सरकार ने सभी सक्षम निजी अस्पतालों को टीकाकरण की अनुमति देने के साथ ही 24 घंटे टीकाकरण की मंजूरी भी दे दी है। सरकार का दावा है कि देश में कोरोनारोधी टीके की कोई कमी नहीं है। टीकाकरण केंद्रों पर किसी भी समय टीका लगाया जा सकता है। इसके अलावा राज्य सरकारों को वैक्सीन रखने की व्यवस्था और प्रशिक्षित कर्मियों की उपलब्धता को देखते हुए किसी भी निजी अस्पताल को कोरोना के वैक्सीन सेंटर के रूप में इस्तेमाल की इजाजत दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन देने के दौरान कोविन प्लेटफार्म पर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिसे बाद में सुधार दिया गया। पहली मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों और 45 साल से अधिक के ऐसे लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ है, जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। इनके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत भी उसी दिन से की गई। पहले दिन की छोटी-मोटी दिक्कतों के बाद दूसरे और तीसरे दिन कोविन प्लेटफार्म बड़ी संख्या में पंजीकरण और अन्य जानकारी से लेकर टीका लगाने का प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी में सफल रहा। देशभर में हेल्थवर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और अन्य लोगों को मिलाकर डेढ़ करोड़ से ज्यादा को टीका लगाया जा चुका है।
उन्‍होंने बताया कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। वैक्सीन सेंटर तक इन्हें पहुंचाने के लिए कोल्डचेन से लेकर लाभार्थी को लगाने तक की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है। उन्होंने कहा राज्य सरकारों को वैक्सीन के लिए कोल्डचन, वैक्सीन लगाने के बाद किसी प्रतिकूल असर की स्थिति में ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर प्रबंधन, वैक्सीन देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और वैक्सीन के लिए पर्याप्त स्थान की उपलब्धता के आधार पर अधिक से अधिक निजी अस्पतालों में वैक्सीन सेंटर खोलने की सलाह दी गई है।

Read Also  देश को कोरोना से मिली थोड़ी राहत, कम हुआ संक्रमितों का आंकड़ा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा है कि जरूरत के मुताबिक राज्यों को वैक्सीन की सप्लाई की जाएगी। कोई भी राज्य जिला या ब्लॉक स्तर या फिर वैक्सीन सेंटर पर जरूरत से अधिक वैक्सीन जमा नहीं करे।

इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में टीका लगवाया। कोविंद ने दुनिया के इस सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में सफल बनाने में जुटे सभी डॉक्टरों,  नर्सों,  स्वास्थ्यकर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद किया और सभी पात्र नागरिकों से आगे आने और टीका लगवाने की अपील की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...