Google Analytics Meta Pixel दरिंदे ने नशे में मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर घर में ही दफनाया - Ekhabri.com

दरिंदे ने नशे में मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर घर में ही दफनाया

बुलंदशहर। यूपी में वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रोजाना कोईन कोई बड़ा मालसा सामने आ ही रहा है। अब बुलंदशहर से झकझोरने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दरिंदे ने नशे की हालत में मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया और फिर अपने ही घर में दफना दिया। मामला बुलंदशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक का है। पुलिस ने 12 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी हरेंद्र को एसओजी ने हिमाचल प्रदेश के शिमला से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बच्ची की गला दबाकर हत्या की और फिर शव को घर में गड्ढा खोदकर कर दबा दिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गत 28 फरवरी को थाने पर तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया था कि गत 25 फरवरी को उसकी पत्नी व दो बच्चियां घर से खेत पर काम करने के लिए गई थीं। जहां शाम करीब चार बजे उन्होंने खाना खाया था। जिसके बाद उसकी 12 वर्षीय एक पुत्री आसपास पानी का कोई स्रोत न होने पर खेत के पास ही स्थित हरेंद्र के घर में पानी पीने के लिए गई थी। लेकिन, इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। शाम करीब छह बजे बच्ची की मां और बहन घर में पहुंचे। लेकिन, वह वहां नहीं थी। वहीं, मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस की एक टीम आरोपी के घर पहुंची और ताला लगा होने पर दीवार कूद कर अंदर गई। जहां उन्होंने खोजबीन शुरू की। इस दौरान एक सिपाही का पैर घर के एक हिस्से में मामूली धंसा। शक होने पर ग्रामीणों को बुलाकर उक्त स्थान पर खोदाई कराई गई। खोदाई के बाद गड्ढे में लापता बच्ची का शव दबा मिला। वारदात के बाद परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को मिट्टी में दबाने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बताया गया कि सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की लोकेशन हिमाचल प्रदेश के शिमला क्षेत्र की आई। उक्त स्थान पर आरोपी की भाभी का मायका है। एसओजी टीम देर रात शिमला के लिए रवाना हुई और आरोपी को उसकी भाभी के मायके से गिरफ्तार कर लिया।
-नशे की हालत में दिया वारदात को अंजाम
पूछताछ में आरोपी हरेंद्र ने बताया कि 23 फरवरी को वह हरियाणा से अपने गांव लौटा था। वह हरियाणा से दो बोतल शराब भी लाया था। 25 फरवरी की सुबह उसने अपने दोस्तों के साथ घर पर ही शराब पी थी। जिसके बाद वह नशे में हो गया था, उसके दोस्त वहां से चले गए थे। शाम को पीडि़ता उसके घर आई थी। नशे की हालत में वह बहक गया और पीडि़ता को दबोच लिया। बताया कि दुष्कर्म के बाद उसने बच्ची का गला दबा कर हत्या कर दी थी। साथ ही उसके चेहरे पर भी किसी भारी वस्तु से वार किया, जिससे उसकी शिनाख्त न हो सके। उसके बाद घर में ही गड्ढा खोदकर उसने बच्ची को दबा दिया। लेकिन, उसे दबाने के बाद उक्त स्थान पर ही उसके सभी कपड़ों को जला दिया था। वारदात के बाद वह सहम गया और 26 फरवरी को होश में आने पर वह डर गया था और शिमला भाग निकला।
–नहीं निकल सकी आवाज, आरोपी ने दबा दिया था मुंह
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वारदात के दौरान उसे डर था कि अगर वह चीखने लगी तो उसका राजफाश हो जाएगा और कोई आ धमकेगा। इस कारण उसने बच्ची का मुंह अपने हाथ से दबा दिया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...