Google Analytics Meta Pixel थाना में तीन दिनों तक एएसआई ने किया महिला से दुष्कर्म - Ekhabri.com

थाना में तीन दिनों तक एएसआई ने किया महिला से दुष्कर्म

राजस्थान के अलवर के खेड़ली पुलिस थाना परिसर में बने स्टाफ क्वार्टर में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) भरत सिंह ने तीन दिनों तक महिला को हवस का शिकार बनाया। पीडिता थाने में अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराने आई थी। यह मामला सामने के बाद थाना पहुंचे जयपुर रेंज के महानिरीक्षक हवा सिंह घुमरिया और पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा आरोपी की मदद करने वाले हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद को निलंबित कर दिया गया है।

थाना परिसर में 52 वर्षीय आरोपी तीन दिन से 26 वर्षीय पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस के अनुसार दो मार्च को महिला खेड़ली पुलिस थाने में अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराने आई थी। उसका कहना था कि पति उसे तलाक देना चाहता है, लेकिन वह ऐसा नहीं चाहती। थाने में मौजूद भरत सिंह ने उसे विश्वास दिलाया कि वह उसके पति की काउंसिलिंग करेगा और उसे ऐसा नहीं करने के लिए तैयार करेगा। बातों ही बातों में वह महिला को थाना परिसर में स्थित अपने स्टाफ क्वार्टर में ले गया,  जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीन व चार मार्च को फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया। एक बार फिर महिला पति के खिलाफ शिकायत लेकर गई तो भरत सिंह उससे छेड़छाड़ करने लगा। इस पर वह वहां से भाग निकली और थाने में पहुंची। इस दौरान थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक तक मामले की जानकारी पहुंचाई।

पुलिस अधीक्षक ने महानिरीक्षक को जानकारी दी और फिर देर रात दोनों थाने पहुंचे और रात आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता ने चिकित्सक से मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए भरत सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

Read Also  मुख्यमंत्री से सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन संस्थान के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

सोमवार को इस मामले में सरकार ने खेड़ली थाना अधिकारी हनुमान सहाय और पुलिस उप अधीक्षक अश्ाोक सिंह को हटा दिया। थाने में तैनात 18 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...