मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब समूचा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा। ममता कोरोना टीकाकरण के प्रमाण पत्रों पर प्रधानमंत्री की तस्वीर को लेकर कटाक्ष कर रही थीं। प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिगेड रैली के अगले दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ममता ने कोलकाता में एक मेगा रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। ममता ने मोदी-शाह की जोड़ी पर करारा हमला बोला। ममता ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ झूठ और अफवाह फैलाने के लिए पीएम की आलोचना करते हुए कहा कि इस बार मतदाता राज्य में सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में दीदी बनाम भाजपा के मुकाबले का गवाह बनेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नाम पर स्टेडियम का नाम रखा गया। भाजपा ने कोविड वैक्सीन को भी मोदी वैक्सीन बना दिया। एक दिन आएगा जब समूचा देश उनके नाम पर होगा। बंगाल में तीसरी बार सत्ता में आने का भरोसा जताते हुए ममता ने कहा कि सभी 294 सीटों पर मेरे और भाजपा के बीच मुकाबला है। उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को सिंडिकेट का नेता करार देते हुए फिर बाहरी बताया। बंगाल को बाहरी गुंडे नहीं चाहिए।
ममता ने कहा, वे (भाजपा नेता) केवल चुनाव के दौरान बंगाल आएंगे और अफवाह और झूठ फैलाएंगे। वह हमें महिलाओं की सुरक्षा पर सीख दे रहे हैं। भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की क्या स्थिति है। मोदी-शाह के पसंदीदा गुजरात में क्या हालात हैं?
ममता ने कहा कि मोदी व गृहमंत्री शाह को अपने आदर्श राज्य गुजरात समेत सभी भाजपा शासित राज्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पिछले दो साल से गुजरात में हर दिन दुष्कर्म की चार और हत्या की दो घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और महिलाओं पर अत्याचार हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। ममता ने कहा कि पहले आप दिल्ली संभालें फिर बंगाल की बात करें। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल पर जितना हमला करोगे, उतना ही जवाब मिलेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...