Google Analytics Meta Pixel मोदी के बाद आज पश्चिम बंगाल में अमित शाह की रैली, भाजपा घोषणा पत्र करेगी जारी - Ekhabri.com

मोदी के बाद आज पश्चिम बंगाल में अमित शाह की रैली, भाजपा घोषणा पत्र करेगी जारी

कोलकाता। बंगाल में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। रोज सभाओं और रैलियों का दौर जारी है। विगत दिनों पीएम मोदी की सभा के बाद आज गृहमंत्री अमित शाह भी चुनावी सभा करेंगे। इस दौरान वे भाजपा का घोषणा पत्र भी जारी करेंगे। बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज राज्य के दौरे पर हैं। वह एक हफ्ते में दूसरी बार राज्य के दौरे पर हैं। वह मेदिनीपुर जिले के एगरा में ली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह शाम 5.30 बजे कोलकाता में भाजपा का विजन डाक्यूमेंट जारी करेंगे। भाजपा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका देने की तैयारी में है।
शिशिर अधिकारी भाजपा का दामन थाम सकते हैं
ममता बनर्जी के करीबी तथा वरिष्ठ तृणमूल सांसद शिशिर अधिकारी अमित शाह की रैली में भाजपा का दामन थाम सकते हैं। भाजपा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों उनके पुत्र तथा तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया था कि उनके पिता शिशिर अधिकारी जल्द ही भाजपा में शामिल हो जाएंगे। वह 24 मार्च को पूर्व मेदिनीपुर के कांथी में होनेवाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में मौजूद रहेंगे।
दिव्येंदु अधिकारी भी जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं
सुवेंदु ने कहा था कि उन्होंने अपने पिता को सलाह दी है कि वह उससे पहले 21 मार्च को होने वाली अमित शाह की रैली में भाजपा में शामिल हो जाएं। इसके अलावा सुवेंदु के भाई दिव्येंदु अधिकारी भी जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। शिशिर अधिकारी कांथी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। बता दें कि राज्य में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। वहीं नतीजे दो मई आएंगे।
भाजपा का विजन डाक्यूमेंट जारी करेंगे शाह
बता दें कि अमित शाह आज शाम को भाजपा का विजन डाक्यूमेंट जारी करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार विजन डाक्यूमेंट में रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार प्रदान करने पर फोकस होगा। इसके साथ ही भाजपा इसमें कई और बड़े एलान कर सकती है। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को लेकर बड़ी घोषणाएं संभव है। पार्टी राज्य की कुछ जातियों को ओबीसी में शामिल करने का एलान कर सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

कांकेर की कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में किया टॉप

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...

भारतमाला मुआवजा घोटाले पर बड़ा एक्शन…अब हर खसरा नंबर की होगी बारीकी से जांच, प्रशासन सख्त मोड में

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...

Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट कब से बंद हो सकता है सपोर्ट, जानिए पूरी अपडेट खबर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...

भोरमदेव जंगल सफारी शुरू, 36 किमी में मिलेगा रोमांचक अनुभव  

By User 6 / May 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का लोकार्पण किया।  ...

कांकेर नारायणपुर सीमा पर आईईडी विस्फोट में तीन जवान शहीद

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में डीमाइनिंग अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों...