Google Analytics Meta Pixel पीएम मोदी बंगाल में 20 रैलियां कर बनाएंगे भाजपा के पक्ष माहौल - Ekhabri.com

पीएम मोदी बंगाल में 20 रैलियां कर बनाएंगे भाजपा के पक्ष माहौल

बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की विजयश्री सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धुआंधार 20 रैलियां करेंगे। वह सात मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान से रैली का आगाज करेंगे। बंगाल भाजपा इकाई ने प्रधानमंत्री से प्रत्येक बड़े जिले में दो और छोटे जिले में एक रैली का केंद्रीय टीम से आग्रह किया था। भाजपा ने मोदी की 25 से 30 रैलियां कराने की मांग की थी। बंगाल में मोदी की अभी 20 रैलियों की ही रूपरेखा तय की गई है। हालांकि, रैलियों का स्थान और तारीख तय होना बाकी है।

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की पहली रैली कोलकाता के सबसे बड़े मैदान ब्रिगेड परेड मैदान में होगी, जिसमें करीब 15 लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा की योजना बंगाल की राजनीति की सबसे बड़ी रैली कराने की है। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 50-50 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

गौर हो कि बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं। पिछले चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने सबसे ज्यादा 211 सीटें, कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26 और भाजपा ने मात्र तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी, अन्य ने दस सीटों पर जीत हासिल की थी। यहां बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए।
——–
सौरव गांगुली व मिथुन चक्रवर्ती हो सकते हैं शामिल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) अध्यक्ष सौरव गांगुली और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के सात मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। इन दोनों के अलावा बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार प्रसेनजीत चटर्जी के भी रैली में आने की बातें हो रही हैं। बंगाल के सियासी गलियारे में इस बात की भी अटकलें हैं कि सौरव रैली में भाजपा का झंडा थाम सकते हैं। अलबत्ता, सौरव अथवा उनके परिवार के किसी सदस्य की तरफ से अबतक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इसी तरह मिथुन व प्रसेनजीत की तरफ से भी इसे लेकर अब तक कोई बयान नहीं आया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...