बंगाल में चार चरण का चुनाव हो चुका है। इस बीच लोगों की नब्ज टटोलने और चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की स्थिति जानने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आंतरिक सर्वे करवाया। इस सर्वे के परिणाम जानकारी ममता बनर्जी भी चौंक गई। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) की एक आडियो चैट वायरल हुई है। इसके बाद राजनीति गर्मा गई है। इस चैट में प्रशांत किशोर कुछ चुनिंदा पत्रकारों से बात कर रहे हैं।
पत्रकारों से बातचीत में वह कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए बंगाल चुनाव में भाजपा की मजबूती की बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। भाजपा के आइटी सेल के प्रमुख और बंगाल चुनाव के सह प्रभारी अमित मालवीय ने टि्वटर पर इस आडियो चैट को जारी करते हुए दावा किया है कि क्लब हाउस एप पर एक सार्वजनिक बातचीत में प्रशांत किशोर ने इस बात को स्वीकार किया है कि टीएमसी के आंतरिक सर्वेक्षणों में भी भाजपा जीत रही है।
उन्होंने कहा कि आडियो में पीके इस बात को मान रहे हैं कि बंगाल में सत्ता विरोधी लहर है। प्रशांत किशोर अपनी चैट में यह भी मान रहे हैं कि पीएम मोदी बंगाल में बहुत ही लोकप्रिय हैं, इस बात में कोई शक नहीं है। पूरे देश में उन्हें लोग पसंद करते हैं। टीएमसी के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी है। हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण एक सच है।
उधर, टीएमसी ने इस आडियो चैट को झूठा करार देते हुए इसे भाजपा की साजिश करार दिया है। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य व प्रवक्ता डेरेक ओ. ब्रायन ने कहा कि लोगों को गुमराह करने के लिए भाजपा इस तरह का घटिया खेल कर रही है, जबकि सार्वजनिक हुई 4.18 मिनट की आडियो चैट के एक हिस्से में पीके यह भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि बंगाल में ध्रुवीकरण, मोदी, हिंदीभाषी और अनुसूचित जाति (एससी ) फैक्टर काम कर रहा है। हिंदी भाषियों के एक करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। अनुसूचित जाति के 27 फीसद मतदाता हैं, जिसमें मतुआ भी हैं और वह पूरी तरह से भाजपा के साथ खड़े हैं। मतुआ समुदाय का सारा वोट भाजपा को जा रहा है। 50 से 55 फीसद हिंदू मतदाता भाजपा के साथ है।
मालवीय ने दावा किया कि प्रशांत किशोर को यह बात पता ही नहीं थी कि उनकी चैट सार्वजनिक हो रही है। उन्होंने दावा किया कि आडियो में पीके यह बात भी कह रहे थे कि वामदलों, कांग्रेस और टीएमसी ने हालात के हिसाब से पिछले 20 सालों में मुस्लिम तुष्टीकरण किया है। लोगों में इस बात को लेकर भी काफी गुस्सा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...