रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 अगस्त को दोपहर 01 बजे इंदिरा गांधी बेमेतरा जिले के साजा में कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के नवनिर्मित महाविद्यालय भवन एवं बालक तथा बालिका छात्रावास का लोकार्पण करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे, विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय डॉ. गिरीश चंदेल उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर बंशीलाल पटेल, बेमेतरा, संतोष वर्मा, साजा, जितेन्द्र उपाध्याय, थानखम्हरिया, दिनेश वर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत, साजा, अनुसुईया पोषण सोनकर, सदस्य जनपद पंचायत, साजा, दुर्गेश पारस साहू, सरपंच, ग्राम पंचायत मोहगांव, साजा, इन्द्राणी सुखीराम सोनकर, सरपंच, ग्राम पंचायत मौहभाठा, साजा भी उपस्थित रहेंगी।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में स्थापित कृषि महाविद्यालय, साजा के नवनिर्मित महाविद्यालय भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ शासन की वित्तीय सहायता से किया गया है। इस भवन के निर्माण में कुल 5 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत आई है। महाविद्यालय के बालक तथा बालिका छात्रावास भवनों का निर्माण भी छत्तीसगढ़ शासन की वित्तीय सहायता से किया गया है, जिसके निर्माण में कुल 2 करोड़ 28 लाख रूपये की लागत आई है। इन छात्रावास भवनों में कुल 20-20 कमरे हैं, जिनमें प्रति छात्रावास कुल 60 विद्यार्थियों की रहने की क्षमता है। छत्तीसगढ़ शासन कृषि विभाग द्वारा मोहगांव (साजा) जिला बेमेतरा में स्थापित कृषि महाविद्यालय में बी.एस.सी. (कृषि) 4 वर्षीय पाठ्यक्रम उपाधि की शिक्षा दी जाती है। इस महाविद्यालय में 60 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। वर्तमान में महाविद्यालय में कुल 185 छात्र अध्ययनरत हैं। कृषि महाविद्यालय भवन के प्रांगण में स्वर्गीय श्रीमती कुमारी देवी चौबे की प्रतिमा स्थापित की गई है जिसका अनावरण भी अतिथियों द्वारा किया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...