Google Analytics Meta Pixel 35 साल से अंगद के पांव की तरह सक्ती में जमे पंचायत इंस्पेक्टर गौरी शंकर की कार्य प्रणाली से नागरिकों में असंतोष - Ekhabri.com

35 साल से अंगद के पांव की तरह सक्ती में जमे पंचायत इंस्पेक्टर गौरी शंकर की कार्य प्रणाली से नागरिकों में असंतोष

सक्ती। जनपद पंचायत सक्ती में पदस्थ गौरी शंकर चौधरी 35 साल से अंगद के पैर की तरह कार्यालय जनपद सक्ती में जमे हुए है एवं अभी वर्तमान में पंचायत इंस्पेक्टर के पद पर आसीन है, जिनके द्वारा इतने वर्षों से सक्ती में अपनी सेवा देने के बाद भी हुए भी अपने बेरुखे स्वभाव से अनियमितता से कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दूसरे जिले में निवास होने के कारण इनके द्वारा अप एन्ड डॉउन किया जाता है एवं समय में कार्यालय न पहुंच पाना अब इनकी आदत में शुमार हो चुका है, जिसका खामियाजा दूर दराज से आए पंचायत प्रतिनिधियों को उठाना पड़ता है एवं श्री चौधरी को कार्यालय में न पाकर मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है । ऐसा नहीं है कि इस कार्यालय में पंचायत इंस्पेक्टर ही 35 सालों से पदस्थ हैं। यहां और भी जिम्मेदार अधिकारी बरसों से अंगद के पांव के तरह जमे हैं, जिन्हें हिला पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। किंतु इसे विडम्बना ही कहा जा सकता है कि बरसों से जमे ये अधिकारी एक दीमक की तरह इस कार्यलय को खोखला करने में कोई कसर भी नहीं छोड़ रहे हैं। हम बता दें कि जनपद पंचायत सक्ती क्षेत्र अंतर्गत समस्त सरपंच व सचिवों द्वारा जनपद कार्यालय में विभिन्न कार्यों सहित पंचायती कार्यों को लेकर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचा जाता है परंतु हैरानी की बात यह है कि 35 वर्षों से जनपद पंचायत सक्ती में पदस्थ गौरी शंकर चौधरी द्वारा अपने कार्यों से पहुंचे लोगों तथा सरपंच व सचिवों से आए दिन बहस की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। जिससे कार्यालय पहुंचे लोगों को गौरी शंकर चौधरी के द्वारा इस तरह की अडिय़ल रवैये से हर कोई परेशान रहता है। वहीं कार्यालय जिला पंचायत एवं समाज सेवा अधिकारी बिलासपुर के आदेश क्रमांक/9553/स्था./1985-86 बिलासपुर दिनांक 30-12-1985 के तहत कार्यभार ग्रहण दिनांक 04-01-1986 से आज पर्यंत तक सक्ती में पदस्थ हैं। इनके द्वारा कार्यालय जनपद पंचायत समिति के ग्राम पंचायतो में ग्राम सहायक एवं सहायक ग्राम पंचायत अधिकारी के पद में रहकर सचिव के रूप में कार्य किया गया। अक्टूबर 2010 से वर्तमान में सा.आं.ले.परी. एवं करारोपण अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं जो कि वर्तमान में वर्ष 2020 से अभी तक वरिष्ठ आं.लं.परी.एवं करारोपण अधिकारी के पद पर तथा पंचायत एवं समाज शिक्षा संगठक समाज कल्याण विभाग के प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं।
लोगों का कहना वरिष्ठ अधिकारी होने के बावजूद बेरुखा है व्यवहार
जिनके द्वारा इतने वरिष्ठ अधिकारी होने के बावजूद आम नागरिकों तथा सरपंच व सचिवों द्वारा विभिन्न कार्यों को लेकर जनपद कार्यालय सक्ती में पहुंचने पर बेरुखे स्वभाव से पेश आते हैं तथा इनके द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य हेतु कार्यालयों में पहुंचे लोगों के विभिन्न कार्यों को लेकर अनियमितता बरती जा रही है। नागरिकों ने सक्ती विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत एवं जिला प्रभारी मंत्री टी एस सिंह देव से इन्हे कहीं दूरांचल ट्रांसफर करने की शिकायत प्रेषित की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...