कोरोना की दूसरी लहर के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब की होम डिलीवरी शुरू की है। इसके बाद आबकारी महकमा मनमानी पर उतर आया है। धमतरी में आबकारी विभाग ने शराब की होम डिलीवरी के लिए शासकीय वाहन को ही लगा दिया गया। शासकीय आरटीओ पासिंग CG- 02 7202 नंबर की सरकारी सूमो से शहर में शराब की होम डिलीवरी की जा रही है। यह पूरा मामला कैमरे में रिकार्ड हो गया।
जिस वाहन में शराब की ढुलाई हो रही है वह वाहन विभाग के अधिकारियों को सरकारी कामकाज के लिए मिला है और तो और चालक भी शासकीय सेवक है, जो शराब ढो रहा है। इस वाहन में एक लिस्ट मिली है, जिनके घरों में शराब पहुंचाई जानी है। जब सरकारी वाहन चालक से सवाल किया तो चालक ने सिर्फ इतना ही कहा कि जैसा आदेश होता है हम वैसा ही काम करते हैं। इसके अलावा किसी भी सवाल का जवाब उसके पास नहीं था।
बाद में घबराए वाहन चालक और डिलीवरी बॉय पहले गाड़ी एनएच स्थित आबकारी कंट्रोल रूम में ले गया, लेकिन वह बंद था। लिहाजा ड्राइवर ने गाड़ी को वापस वहीं ले जाना उचित समझा। जहां से वो निकली थी, यानी रत्न बांधा रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान और सूमो में रखा सारा माल वापस दुकान में रख दिया गया। धमतरी क्लेक्टर ने इस मामले को गंभीर माना है। कलेक्टर ने कहा कि इस गलती के जिम्मेदार को जांच के बाद नोटिस जारी किया जाएगा।
क्या कहता है नियम CG-02 सीरीज
छत्तीसगढ़ शासन के सरकारी वाहनों के लिए आरक्षित रखा गया है। तमाम सरकारी अधिकारी, मंत्री सभी के वाहन इसी सीरीज में रजिस्टर्ड किये जाते हैं। इन वाहनों के डीजल, चालक और मेंटेनेंस का खर्चा सरकार उठाती है। इन गाड़ियों से शासन-प्रशासन के अधिकारी सरकार का ही काम कर सकते हैं। ऐसे वाहनों को न पुलिस रोकती है और न ही आरटीओ, किसी भी सूरत में ऐसे सरकारी वाहनों से शराब की होम डिलीवरी कदापि नहीं की जा सकती।
जहां तक छत्तीसगढ़ शासन ने शराब की होम डिलीवरी का सिस्टम बनाया है, उसमें एक सरकारी मोबाइल एप से ग्राहक शराब की बुकिंग करते हैं। बुकिंग के साथ ही ऑनलाइन प्री पेमेंट भी करना होता है, जिसमें शराब की कीमत के साथ डिलीवरी चार्ज भी जोड़कर पहले ही ले लिया जाता है। डिलीवरी चार्ज की राशि डिलीवरी बॉय को दी जाती है, क्योंकि डिलीवरी बॉय अपने साधन से तमाम ग्राहकों कर दिए पते तक जाता है और ओटीपी मिलान के बाद होम डिलीवरी करता है, लेकिन धमतरी में सरकारी वाहन में शराब भर कर डिलीवरी की जा रही थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By User 6 /
November 1, 2026 /
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...