झारखंड के बोकारो में एक युवक अनुस्वार उरांव की हत्या के बाद आरोपियों ने उसकी आंखें और किडनी तक निकाल ली। मृतक 5 अगस्त से लापता था। रविवार को उसका शव बरामद किया गया। उसकी उम्र 18 साल थी। इस हत्याकांड पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हत्या के आरोपी को घर से निकाला और पेड़ से बांधकर जमकर पीटा।
पुलिस के अनुसार, अनुस्वार उरांव रेलवे स्टेशन के समीप कुर्मीडीह केबिन टोले का रहने वाला था। रविवार को बालीडीह पुलिस ने कोराडीह और वसुधा इंडस्ट्रीज के बीच, तालाब के किनारे से युवक का शव बरामद किया। 5 अगस्त की रात मृतक के टोले में रहने वाला राजमिस्त्री श्रवण दास उसे काम दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। जब श्रवण से युवक के परिजन उसके बारे में पूछते तो वह कहता कि एक-दो दिन में आ जायेगा।
इस बीच युवक का शव मिलने पर गुस्सा फूट पड़ा। लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपी श्रवण दास को घर से निकाला और पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। अधमरा होने पर भीड़ ने उसे छोड़ा। वहीं, बीच-बचाव करने आई पुलिस पर भी पथराव किया। जिले के एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि युवक की हत्या कर अंग तस्करी के आरोप लगे हैं। अंग तस्करी के एंगल की भी जांच होगी।
उन्होंने मामले की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट से कराकर दोषी को सजा दिलाने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि श्रवण दास का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। मानव अंग की तस्करी के मामले में उसे चाईबासा में पकड़ा गया था। ओडिशा की जेल में भी वह बंद रहा था। मामले में चास के एसडीओ ने कहा कि आरोपों का सत्यापन कराया जा रहा है। मेडिकल टीम शव का पोस्टमार्टम कर रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...
By User 6 /
May 5, 2026 /
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 6, 2026 /
CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है,...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...