राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खत्म करने वाले बयान पर राजनीति तेज हो गई है। मंगलवार को राज्य विधानसभा में इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। इससे पहले मीडिया में दिए बयान में भाजपा विधायक मदन दिलावर ने कहा कि मोदी को मारने की बात कहने वालों की आंखें निकाल लेंगे।
गौरतलब है कि गत रविवार को जयपुर में गौतम अदाणी समूह और केंद्र सरकार के विरोध में राजभवन तक निकाले गए मार्च के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रंघावा ने कांग्रेसियों से आपसी लड़ाई समाप्त करके मोदी और भाजपा को खत्म करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि मोदी खत्म होगा तो देश बच जाएगा। यदि मोदी रहेगा तो देश बर्बाद हो जाएगा।
कृषि एवं पशुपालन विभाग की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान रंधावा के बयान पर भाजपा विधायकों ने हंगामा किया। अनुदान मांगों पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने जैसे ही अपनी बात खत्म की तो भाजपा विधायकों ने रंधावा के बयान के विरोध में हंगामा प्रारंभ कर दिया। भाजपा विधायक मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान में आतंकी घुस गए हैं। जनता आतंकित है। रंधावा का नाम लिए बिना दिलावर ने कहा कि उस आतंकी ने कहा कि मोदी को खत्म कर दो। आतंकी को सरकार ने अब तक नहीं पकड़ा है। सरकार चुपचाप बैठी हुई है। मोदीजी की हत्या करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
इस बीच भाजपा के सभी विधायक खड़े होकर जोर-जोर से बोलने लगे। विधायकों ने वेल में आकर “सुखजिदर सिंह रंधावा मुर्दाबाद” के नारे लगाए । भाजपा विधायक दल के उप नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि रंधावा ने जिस तरह देश के पीएम के बारे में बयान दिया है, वह निंदनीय है। सदन में हंगामा बढ़ते देख सभापति जेपी चंदेलिया ने शांति करवाने की कोशिश की, लेकिन बाद में हंगामा करते हुए भाजपा विधायक सदन का बहिष्कार कर गए। इससे पहले दिलावर ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि मोदी को मारने की बात कहने वालों की आंखें निकाल लेंगे। अगली बार पीएम के लिए ऐसी बात कही तो भाजपा सड़क और चौराहे पर निपटेगी।
दिलावर ने रंधावा को गली का गुंडा बताते हुए कहा कि उनमें थोड़ी समझ है तो राजस्थान छोड़ दें। ऐसे गली के गुंडे बहुत घूमते हैं । दिलावर ने कहा कि प्रदेश के प्रभारी कांग्रेसियों को सीख दे रहे हैं कि मोदी को खत्म करो, यानी मोदी की हत्या कर दो। रंधावा के बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की हुई।
सरकार की सफाई
शिक्षामंत्री डा. बीडी कल्ला ने कहा कि रंधावा ने ऐसा कुछ नहीं कहा था, जैसा प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि मोदी को हराओ, देश बचाओ। उन्होंने मोदी को खत्म करने की बात नहीं कही थी। कल्ला ने कहा कि विधानसभा के नियमों में यह प्रविधान है कि अखबार में प्रकाशित खबर के आधार पर सदन में कोई बात नहीं रख सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित प्रसिद्ध कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में इस वर्ष पर्यटकों के लिए सफारी सत्र निर्धारित समय से 12 दिन पहले शुरू कर दिया गया है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार पर्यटकों की सुविधा को ध्यान...
By Reporter 5 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...