रायपुर। पिछले 6 साल से लगातार कोशिश करने के बाद आखिरकार सोनू गुप्ता की किस्मत ने साथ दिया और वह बैठ पाए सदी के महानायाक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर। जी हां राजधानी के सोनू न सिर्फ केबीसी में अमिताभ बच्चन के सामने बैठे बल्कि साढ़े बारह लाख जीत कर भी लाए। अगर वह क्विट नहीं करते तो वह 25 लाख रूपये जीत कर आते। सही जवाब देने के बाद कॉन्फिडेंट न होने के कारण सोनू ने गेम छोड़ दिया।
केबीसी के कठिन से कठिन सवालों का जवाब देने वाले सोनू मात्र 10 कक्षा तक की पढ़ाई करे हैं। उन्होने साबित कर दिया कि स्कूली पढ़ाई पूरी नहीं कर पाने के बाद भी अगर इच्छाशक्ति हो तो इंसान ज्ञान का भंडार खुद ही अपने पास भर सकता है। केबीसी खेलने के दौरान अमिताभ बच्चन ने सोनू को जल पुरूष का नाम भी दिया।
सोनू ने Ekhabri.com से चर्चा के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ बिताए समय को बखूबी बयां किया। राजधानी में रहने वाले सोनू एक्वागार्ड टेक्नीशियन हैं। यही कारण है कि शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने उनका नया नाम करण कर दिया और उन्हें जलपुरूष का नाम दिया। सोनू को केबीसी में जाने का शुरु से एक जुनून सा था। हर साल की तरह इस साल भी उन्होंने प्रयास किया और सफलता हाथ लगी। कम पढ़े होने के बाद भी सोनू में केबीसी में पहुँच के मिसाल पेश की है। सोनू ने पारिवारिक कारण को लेकर अपनी पढ़ाई आगे पूरी नहीं कर पाई। वह बोलते हैं कि स्कूली पढ़ाई भले ही नहीं पूरी कर पाए लेकिन सामान्य ज्ञान की पढ़ाई कभी भी नहीं रोके, ज्ञानवधर्क पुस्तकें और पेपर पढ़ कर वह हमेशा अपने नॉलेज को बढ़ाने की कोशिश करते रहे।
सीजन 12 के लिए फास्टेस फिंगर फस्ट खेलने के पहले भी सोनू को कई तरह के सवालों का जवाब आॅनलाइन देना पड़ा। वह बताते हैं कि केबीसी में शामिल होने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना होता है और फिर केबीसी की टीम द्वारा दो राउंड में सवाल किए जाते हैं इसका सही जवाब बताने के बाद ही फास्टेस फिंगर फर्स्ट में शामिल होने का मौका मिलता है।
सोनू कि अमिताभ बच्चन से मिलने की तमन्ना पूरी हुई अब तक उन्हें बस टीवी में देखा था लेकिन स्क्रीन से ज्यादा अच्छे अमिताभ जी सामने नजर आते हैं। शो के दौरान लाइट्स और महानायक के सामने बैठने से काफी घबराहट भी महसूस होती है, लेकिन इस बात को समझते हुए अमिताभ बच्चन हमारा मनोबल बढ़ाने के लिए हर कोशिश करते हैं। सोनू ने अपनी इस सफलता के लिए अपनी पत्नी को भी सहभागी मानते हैं। सालों से मेहनत करने के बाद जब सफलता नहीं मिलती थी, तो उन्होने कई बार सोचा कि अब शायद केबीसी खेलना किस्मत में नहीं है। उस समय पत्नी खुब समझाती थी। हमेशा कोशिश करने के लिए बलती थी, शायद यही कारणहै कि इस साल भी कोशिश की और किस्मत ने साथ दिया।
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...