पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने रेडियो पर गांधीजी के विचारों को किया साझा
रायपुर । पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रेडियो पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को श्रोताओं के साथ साझा किया। उन्होंने गांधी जी के विचारों को याद रखने को कहा। शाम साढ़े सात बजे आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित विशेष कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ की आज की कड़ी गांधीजी के विचारों पर केन्द्रित थी। सिंहदेव ने कार्यक्रम में कहा कि गांधीजी के बताए ‘सर्वोदय’ से ही समाज और राष्ट्र का सही मायनों में विकास हो सकता है। ‘सर्वोदय’ का आशय केवल भौतिक प्रगति नहीं है। इसका मतलब जीवन के हर पहलु और क्षेत्र के विकास से है। हमारी सोच, विचार, व्यवहार, काम करने के तरीकों और जीवन मूल्यों में सार्थक बदलाव से ही हम विकास के असल लक्ष्यों तक पहुंच सकते हैं।
‘हमर ग्रामसभा’ में उन्होंने कहा कि ‘सर्वोदय’ के लिए गांवों को भी शहरों की तरह साधन संपन्न बनाना होगा। प्रदेश और देश को आगे ले जाने के लिए हर वर्ग की तरक्की जरूरी है। केन्द्रीयकृत विकास से इसका लाभ सभी लोगों तक नहीं पहुंच पाता है क्योंकि किसी भी एक जगह पर संसाधनों की उपलब्धता सीमित होती है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने कार्यक्रम में ग्राम स्वराज, शिक्षा, महिलाओं के अधिकार, अस्पृश्यता, शराबबंदी और कुरीतियों से मुक्ति के संबंध में गांधीजी के विचारों को भी साझा किया। उन्होंने दो अवसरों पर गांधीजी के रायपुर प्रवास की परिस्थितियों और घटनाओं की भी जानकारी दी। श्री सिंहदेव ने कार्यक्रम में बताया कि गांवों की मजबूती के लिए सरकार खेती, पशुपालन, सहकारिता, ग्रामीण आजीविका और गृह उद्योगों पर जोर दे रही है। नरवा, गरवा, घुरवा और बारी योजना गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अभिनव कदम है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में प्रदेश में मनरेगा के जरिए ग्रामीणों को बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...