नई दिल्ली। कोरोना संक्रमितों को क्वारेंटाइन करने के लिए लगाई जा रही सील खतरनाक साबित हो रही है। इस सील से कांग्रेस नेता के हाथ पर फफोले आ गए और दर्द और खुजली की शिकायत भी हुई। कांग्रेस नेता मधु याक्षी गौड़ ने फोटो ट्वीट की। इसमें साफ देखा जा सकता है कि मुहर लगाने के बाद उनके हाथ की क्या हालत हुई। कांग्रेस नेता मधु याक्षी गौड़ ने सील लगाने के बाद हुई समस्या को लेकर केंद्रीय एविएशन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को ट्वीट किया।
कांग्रेस नेता गौड़ की शिकायत के बाद दिल्ली एयरपोर्ट ने स्टांपिंग के लिए फ्रेंश बैच की इंक का इस्तेमाल शुरू किया। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्वारेंटाइन करने के लिए लगाई गई मुहर (सील) से कांग्रेस नेता मधु याक्षी गौड़ के हाथ पर फफोले पड़ गए। यही नहीं, हाथ में दर्द और खुजली भी शुरू हो गई। गौड़ ने नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से इसकी शिकायत की। उन्होंने ट्वीट किया- हरदीप सिंह पुरी जी, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्वारेंटाइन सील के लिए इस्तेमाल हो रही इंक में मौजूद केमिकल पर गौर करें। कल एयरपोर्ट पर मेरे हाथ पर मुहर लगाई गई थी, इसके बाद से ही दर्द और खुजली हो रही है। अब मेरा हाथ कुछ इस तरह नजर आ रहा है। गौड़ ने ट्विटर पर अपने हाथ की दो तस्वीरें भी पोस्ट की।
केंद्रीय मंत्री पुरी ने गौड़ के ट्वीट का जवाब दिया- ‘इस ओर ध्यान दिलाने के लिए आपका शुक्रिया। मैंने इसके बारे में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सीएमडी से बात की है। शिकायत के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारी तुरंत एक्शन में आए। एक अफसर के मुताबिक, अब एयरपोर्ट पर क्वारेंटाइन सील की इंक के फे्रश बैच का इस्तेमाल किया जा रहा है।
आपको हुई असुविधा के लिए हमें अफसोस है: डीआईएल
दिल्ली एयरपोर्ट का मैनेजमेंट जीएमआर गु्रप की अगुआई वाली दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएल) करती है। कांग्रेस नेता के ट्वीट पर डीआईएल ने कहा- आपको हुई असुविधा के लिए हमें अफसोस है। क्वारेंटाइन सील के लिए नहीं मिटने वाली स्याही का इस्तेमाल होता है। हमने इस मामले के बारे में दिल्ली सरकार के अधिकारियों को जानकारी दे दी है। दिल्ली एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, घरेलू यात्रा करने वाले लोगों के लिए भी सात दिनों का क्वारेंटाइन जरूरी है। हालांकि, उनके हाथ पर मुहर नहीं लगाई जाती।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By User 6 /
August 25, 2026 /
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...
By User 6 /
August 23, 2026 /
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप से जुडी बड़ी खबर आ सामने आई है, जिस अनुसार काफिले के साथ सड़क हादसा हो गया. हादसा सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर हुआ. प्रारंभिक...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...