छत्तीसगढ़ हेल्थ डिपार्टमेंट ने ट्वीट करके बताया है कि अभी अभी 2 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। जिला बिलासपुर व गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 1-1मरीज मिले हैं। जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है ,प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 152 हो गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सिम्मस में मिला मरीज वंही कार्यरत जुनियर डॉक्टर है, संक्रमित पाए गए डॉक्टर कोरोना ओपीडी में ड्यूटी पर था। वहीं आज उनका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अुनसार आज प्रदेश में 43 नए मरीज मिलने के बाद अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 216 हो गया है।
इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने अपने ट्विटर पर किया है।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 49763 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सेंपल जांच किया गया है, अभी तक के 46894 परिणाम निगेटिव प्राप्त हुए है तथा 2655 की जांच जारी है।
आई.आर.एल. रायपुर में अब तक कुल 3191 सैंपल की स्क्रीनिंग की गई।
आज एम्स, रायपुर से बालोद जिले कोरोना से पीड़ित 02 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।
राज्य में आज 42 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं, जो क्रमशःजिला राजनांदगांव से 10, जिला मुगेली से 09, जिला बिलासपुर से 08, जिला कोरिया व रायगढ़ से 04-04, जिला सरगुजा से 03, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 02, जिला बलौदाबाजार एवं जशपुर से 01-01 मरीज है। शाम को मिले 37 पाॅजिटीव मरीजों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।
राज्य में कोरोना प्रभावित कुल 150 सक्रिय मरीज है। एम्स रायपुर में 42 मरीज, कोविड अस्पताल माना रायपुर में 25 मरीज, कोविड अस्पताल बिलासपुर में 19 मरीज, मेडिकल काॅलेज अस्पताल अंबिकापुर में 07 एवं मेडिकल काॅलेज रायगढ़ में 09, मेडिकल काॅलेज राजनांदगांव में 11 मरीज भर्ती है।
राज्य में जिला कबीरधाम में 06, राजनांदगांव में 03, बालोद में 11, दुर्ग में 01, गरियाबंद में 04, रायपुर में 01, बलौदाबाजार में 09, बिलासपुर में 07, मुंगेली में 02, कोरबा में 01, जांजगीर में 06, रायगढ़ में 03, कोरिया में 01, सूरजपुर में 03, सरगुजा में 03, कांकेर में 05 एवं बेमेतरा में 01 कंटेनमेन्ट जोन बनाकर घर-घर भ्रमण कर सघन जांच खोज अभियान चलाया जा रहा है।
वर्तमान में 44184 यात्री/व्यक्ति होम क्वारेंटीन में है।
प्रदेश में कुल 18730 क्वारेंटीन सेंटर है, जिनकी कुल क्षमता 684242 जिनमें वर्तमान में कुल 152478 लोग क्वारेंटीन में रखे गए है।
आज अन्य राज्यों से ट्रेन में कुल 2465 श्रमिकों की छत्तीसगढ़ वापसी हुई। परीक्षण उपरांत सभी की निर्देशानुसार व्यवस्था की गई।
अन्य राज्यों से आने वाले सभी छत्तीसगढ़ निवासी अपने आने की सूचना तत्काल संबंधित जिले/विकासखंड में नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र तथा टोल फ्री 104 में देवे।
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...