Google Analytics Meta Pixel योजना से मिली सहायता के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति प्रकट किया आभार - Ekhabri.com

योजना से मिली सहायता के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति प्रकट किया आभार

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मरीजों को योजना के माध्यम से 9.50 लाख रूपए तक की मिली सहायता

इन मरीजों का मेकाहारा के एडवांस कार्डियेक विभाग में हुआ इलाज

रायपुर-मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित हितग्राहियों और उनके परिजनों ने मुलाकात कर योजना से इलाज के लिए मिली सहायता के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया। हृदय रोग से पीड़ित इन मरीजों का इलाज मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली सहायता से राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के ‘एडवांस कार्डियोलॉजी’ विभाग में सफलतापूर्वक किया गया है। ये मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस अवसर पर एडवांस कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं एचओडी डॉ. स्मित श्रीवास्तव और मुख्यमंत्री के सलाहकार रूचिर गर्ग भी उपस्थित थे। योजना के हितग्राहियों और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस योजना से मिली सहायता से उनका और उनके परिवार के सदस्यों का इलाज संभव हो पाया है। जटिल हृदय रोग का महंगा इलाज कराना उनके सामर्थ्य से बाहर था। इन मरीजों को योजना के माध्यम से 7 से 9.58 लाख रूपए तक की सहायता प्राप्त हुई है। योजना से लाभान्वित हितग्राही रायपुर के लोधी पारा निवासी श्री मनमोहन लोधी ने बताया कि वे एक निजी रियल इस्टेट कंपनी में 12 हजार रूपए मासिक की नौकरी कर रहे हैं। अपने परिवार में वे कमाने वाले इकलौते सदस्य हैं। उन्हें इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से साढ़े चार लाख रूपए की सहायता मिली, जिससे हृदयघात होने पर उनका इलाज एडवांस कार्डियेक यूनिट में हुआ।
डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को बताया कि हार्टटेक के आधे घंटे के भीतर मनमोहन अस्पताल पहुंचे थे। जांच में पता चला कि उनकी एक नस में थक्का जमा है, जिसे लेजर के माध्यम से वाष्प में परिवर्तित कर नस से थक्का हटाया गया। उन्होंने बताया कि इस एडवांस टेक्नोलॉजी का पहली बार उपयोग रायपुर के मेकाहारा के एडवांस कार्डियेक यूनिट में किया गया। उन्होंने बताया कि इस योजना से मिली सहायता से एडवांस कार्डियेक यूनिट में 300 लोगों के हृदय रोग तथा ढाई सौ बच्चों के दिल के छेद को बंद करने के लिए इलाज किया गया। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से उनकी यूनिट को वर्ष 2018 से  लगभग 9 करोड़ रूपए की सहायता मिली है।
मुरेठी गांव के श्री विशाल राम मानिकपुरी को ढाई लाख रूपए, रायपुर की श्रीमती गणेशा बाई साहू को 06 लाख रूपए, भाठागांव के श्री लक्ष्मीकांत साहू को 06 लाख रूपए और आरंग की संध्या अग्रवाल को हृदय रोग के इलाज के लिए 9 लाख 58 हजार रूपए की सहायता प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि महंगा इलाज कराना गरीबों के लिए ही नहीं मध्यम वर्गी परिवारों के लिए भी काफी कठिन होता है। उनकी सहायता के लिए मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना प्रारंभ की गई है। जिसमें जटिल रोगों के इलाज के लिए 25 लाख रूपए तक की सहायता दी जाती है। इस योजना में अब तक 2 हजार 643 मरीजों को जटिल रोगों के इलाज के लिए 79 करोड़ रूपए से अधिक की सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *