रायपुर, 21 अगस्त 2023: आज रायपुर, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास परिसर में तीजा पोरा तिहार का धूमधाम से आयोजन किया। इस खास मौके पर महिला सम्मेलन में भी उन्होंने भाग लिया।

मुख्यमंत्री बघेल के साथ उनकी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और कई अन्य परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। इस महत्वपूर्ण समय पर, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी मौजूद थे।











