Google Analytics Meta Pixel निर्वाचन आयोग ने स्टार प्रचारकों के लिए जारी किए नए दिशा-निर्देश - Ekhabri.com

निर्वाचन आयोग ने स्टार प्रचारकों के लिए जारी किए नए दिशा-निर्देश

मरवाही उप निर्वाचन:  अब 30 से अधिक नहीं होंगे स्टार प्रचारक

रायपुर।  मरवाही उप- निर्वाचन के दौरान अब राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों की संख्या में कमी कर दी गई है। कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा निर्वाचन एवं विभिन्न प्रदेशों में विधानसभा एवं लोकसभा उप निर्वाचन के दौरान हो रहे प्रचार-प्रसार के लिए यह नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने अपने पूर्व के दिशा-निर्देशों में संशोधन करते हुए स्टार प्रचारकों की संख्या तथा प्रचारकों की सूची के संबंध में यह निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार अब राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अधिकतम 30 स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार में हिस्सा ले सकेंगे, जबकि पूर्व में यह संख्या 40 निर्धारित थी। इसी प्रकार गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल 20 के स्थान पर अब 15 स्टार प्रचारक, प्रचार अभियान में उतार सकते हैं।


   मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने बताया कि आयोग ने अपने संशोधित दिशा- निर्देश में साफ किया है कि अब राजनीतिक दल स्टार प्रचारकों की सूची अधिसूचना जारी होने के 10 दिवस तक जमा कर सकते हैं। संशोधन पूर्व यह समय सीमा 7 दिन निर्धारित थी। इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि कि जिन राजनीतिक दलों ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची पूर्व में ही जमा करा दी हो वे संशोधित सूची समय-सीमा में फिर से जमा करा सकते हैं। स्टार प्रचारकों के प्रचार के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में कम से कम 48 घंटे पूर्व अनुमति ली जाए, जिससे आवश्यक सुरक्षा उपाए सुनिश्चित किए जा सके।

Read Also  छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कंगाले ने बताया कि निदेर्शों के पालन हेतु गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों, राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों से व्यापक चर्चा की थी। आयोग ने सभी बिन्दुओं पर विचार उपरांत 21 अगस्त 2020 को निर्वाचन प्रक्रिया के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसमें प्रचार-प्रसार को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। स्टार प्रचारकों को लेकर जारी संशोधित दिशा-निदेर्शों के अतिरिक्त अन्य बिन्दु यथावत लागू रहेंगे। संशोधित निर्देश तत्काल प्रभावशील हो गए हैं।तक जमा कर सकेंगे

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब गूंजेगा राष्ट्रगान, नई व्यवस्था लागू 2026 से

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *