भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच के लिए 12 हजार सुरक्षाकर्मी, बम स्क्वॉड, एंटी ड्रोन तैनात
अहमदाबाद- खालिस्तानी आतंकियों की धमकी के बाद टीम इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था करीब 4 गुना बढ़ा दी गई है। गुरुवार शाम भारतीय टीम के खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के साथ अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नर्मदा होटल लाया गया। इस दौरान एक DCP, एक SP, 4 PI, 5 PSI और 100 से अधिक पुलिस, सुरक्षाकर्मी, BDDS और CISF के जवान तैनात रहे। वर्ल्ड कप में 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मुकाबला खेला जाना है। टीम की सुरक्षा से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। अब खिलाड़ी का सुरक्षा घेरा पहले से ज्यादा मजबूत है। एक समय टीम इंडिया के आने पर यहां 2 PCR वैन टीम की सुरक्षा में लगाई जाती थीं, लेकिन आज DCP से लेकर सैकड़ों पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। टीम इंडिया की सुरक्षा का जिम्मा गुजरात पुलिस ने लिया है।भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भारत के साथ-साथ पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों का भी ध्यान रखा है। पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के होटल हयात में ठहरने के अरेंजमेंट किए गए हैं। गुजरात पुलिस ने पिछले 2 दिनों से होटल के आसपास सुरक्षा पहरा सख्त कर दिया गया है।होटल के आसपास भी पुलिस घेराबंदी कर दी गई है। इस होटल में केवल पाकिस्तान टीम और उनके मैनेजमेंट के सदस्य ही हैं। इस दौरान किसी अन्य व्यक्ति को होटल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था 15 अक्टूबर तक रहेगी।गुजरात पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए 14 अक्टूबर को अहमदाबाद शहर को नो-ड्रोन जोन घोषित किया है। इसके तहत ड्रोन, क्वाडकॉप्टर, संचालित विमान, माइक्रोलाइट विमान, हैंड ग्लाइडर, पैराग्लाइडर, पैरामोटर्स, गर्म हवा के गुब्बारे और पैराशूट उड़ाने पर बैन रहेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...