Google Analytics Meta Pixel मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने पहले खोले पत्ते - Ekhabri.com

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने पहले खोले पत्ते

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 88 नामों की नई सूची जारी कर दी है। इसमें बीजेपी से आए पांच नेताओं को भी टिकट दिया गया है। इससे पहले 15 अक्टूबर को जारी 144 प्रत्याशियों की पहली सूची के तीन उम्मीदवारों के टिकट अब बदल दिए गए हैं। दूसरी सूची में 10 महिलाएं, 13 एससी और 17 एसटी को टिकट दिया है। पहली सूची की तरह दूसरी में भी सिर्फ एक मुस्लिम को टिकट मिला है। हालांकि सूची जारी होने के बाद पार्टी में बगावत के सुर भी उठने लगे हैं। इसके बावजूद कांग्रेस ने उम्मीदवार तय करने में बीजेपी को पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं, जबकि बीजेपी अब तक केवल 136 उम्मीदवार ही घोषित कर पाई है।

 

 

 

कांग्रेस ने प्रदेश की 230 सीटों में से 229 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है, जबकि बैतूल की आमला सीट पर अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। कांग्रेस ने दिमनी सीट पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ रवींद्र सिंह तोमर को मैदान में उतारा है। वहीं, दतिया से गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के सामने अब अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती को टिकट दिया है। दूसरी सूची में सुमावली सीट से अजब सिंह कुशवाह, मुरैना सीट से राकेश मावई, गोहद सीट से मेवाराम जाटव और सेंधवा सीट से ग्यारसी लाल रावत को दोबारा मौका नहीं दिया है।

 

 

 

कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के बाद से ही बीजेपी हमलावर बनी हुई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान कहा कि दूसरी सूची में कुछ टिकट कमलनाथ ले गए, कुछ टिकट दिग्विजय सिंह ले गए, बाकि हाथ मलते रह गए। वहां आपस में लड़ाई मची हुई है। विरोध हो रहा है। पुतले जल रहे हैं। एक अपने बेटे को स्थापित कर रहा है, दूसरा अपने बेटे को स्थापित कर रहा है। दुर्गति कांग्रेस के अंदर भी है। I.N.D.I.A गठनबंधन तो बनने के पहले ही टूट गया, जिसका कोई भविष्य है ही नहीं, ये घमंडिया लोग बनने से पहले ही बिखर गए।

Read Also  आजादी के बाद पहली बार लोहा ग्राम में लगा स्वास्थ्य शिविर

 

 

 

कांग्रेस की पहली सूची के बाद बगावत शुरू हो गई थी। अब दूसरी सूची जारी हुई तो देर रात से ही इस्तीफा देने का दौर चल पड़ा है। पहले उम्मीदवार तय करने वाली बीजेपी अब कांग्रेस के बगावत पर तंज कस रही है, लेकिन अभी तक खुद ही पूरे उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर पाई है। टिकट के बाद बगावत आम बात है। मगर किसके बागी किसे नुकसान पहुंचाएंगे इसका फैसला तो मतदाता ही करेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *