छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी करने से पहले ही घोषणाओं की झड़ी लगा दी। पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोबारा सरकार बनने पर 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने, किसानों की कर्जमाफी और ग्रामीण आवास की घोषणा कर चुके हैं। अब राहुल गांधी ने सरकारी स्कूलों में केजी टू पीजी की पढ़ाई फ्री, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को प्रतिवर्ष 4 हजार प्रोत्साहन राशि देने और लघु वनोपज पर 10 प्रतिशत एमएसपी बढ़ाने का वादा किया है। हालांकि भाजपा ने अभी वादों का पिटारा नहीं खोला है। अलबत्ता पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने ट्वीट कर प्रदेश में राकेट की गति से विकास करने की बात कहकर मजबूत घोषणा पत्र देने का संकेत जरूर दे दिया है।
राहुल गांधी ने भानुप्रतापपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गरीबी और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार के काम करने के मात्र दो तरीके हैं, पहला संपन्न लोगों को फायदा पहुंचाओ और दूसरा सबसे नीचे तबके के लोगों की मदद करना। कांग्रेस सरकार सबसे गरीब लोगों की मदद करती है, जबकि भाजपा अडानी को लाभ पहुंचाती है। राहुल ने ओबीसी के बहाने फिर जातिय जनगणना की बात भी की। साथ ही आदिवासियों का मुद्दा भी उठाया। राहुल ने प्रदेश की जनता से किसानों को लाभ देने, ओबीसी के अधिकार के लिए जातिय जनगणना करवाने और आदिवासियों को लाभ देने का वादा किया। उन्होंने भाजपा के हिंदी भाषा पर जोर दिए जाने पर भी सवाल खड़े किए।
भाजपा ने अभी तक न तो घोषणा पत्र जारी किया है और न ही कोई वादा किया है। इसके बावजूद भाजपा जिस प्रकार से सरकार पर भ्रष्टाचार, पीएम आवास बनाने में नाकामी और शराबबंदी की विफलता को मुद्दा बनाए हुए उससे साफ है कि उसके घोषणा पत्र में इसका जिक्र होगा। इसके अलावा धान और किसान की काट खोजने के लिए भाजपा धान की एमएसपी बढ़ाने और संविदाकर्मियों के नियमितिकरण की घोषणाएं कर सकती है। साथ कांग्रेस के ग्रामीण आवास के मुकाबले अधिकाधिक पीएम आवास बनाने की बात उठा सकती है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के स्टार प्रचारकों की चहल-कदमी शुरू हो चुकी है। दोनों ही दलों के बड़े नेता अपनी-अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के इरादे से मैदान में उतरने लगे हैं। पहले चरण के नामांकन के बाद कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाए रखने के लिए राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे तो सत्ता के खिलाफ हवा का रुख नहीं बदलने देने की रणनीति के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिवसीय कैंप करने पहुंच गए हैं। प्रदेश में अब जमीन के साथ मंचों पर चुनावी राजनीति का नजारा देखने को मिलेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 16, 2026 /
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
By User 6 /
July 16, 2026 /
बिलासपुर/रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली गई। खेलते समय सिक्का निगल लेने से बालक की अन्ननली (आहार नली) में सिक्का फंस गया...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 17, 2026 /
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...