Google Analytics Meta Pixel 90 वर्ष की बैगा बुजुर्ग महिला ने घर पर बैठ कर किया मतदान - Ekhabri.com

90 वर्ष की बैगा बुजुर्ग महिला ने घर पर बैठ कर किया मतदान

कवर्धा। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा जारी समय सारणी के मुताबिक कबीरधाम जिले के पंडरिया और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के चालीस प्रतिशत से उपर दिव्यांग और अस्सी वर्ष से उपर बुजुर्ग कुल 450 मतदाताओं द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन 450 मतदाताओं के घर पहुंचने के लिए आयोग के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय के निर्देश पर 33 रूट के लिए 33 मतदान दल बनाए गए है। 30 और 31 अक्टूबर को मतदाताओं के घर पहुंचकर मतदान कराने के लिए तिथी निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथी अनुसार आज कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी एवं बैगा बाहुल्य ग्राम कोमो की 90 वर्षीय बुजुर्ग बैगा महिला ने अपने घर पर ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जब उनके गांव में निर्वाचन कराने मतदान दल पहुंचा तो पूरे गांव में चर्चा का विषय बना रहा। उन्होने चर्चा करते हुए बताया कि घर बैठे मतदान करने का यह उनका जीवन का सुखद पल था। इससे पहले वह हमेशा अपने मतदान केन्द्र पहुंचकर ही मतदान करती थी। इस बार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई सुविधा मिलने से 80 वर्ष से ऊपर और 40 प्रतिशत से उपर दिव्यांग जनों को बहुत राहत और सुविधा मिल रही है। मतदान करने के बाद उस बुजुर्ग बैगा महिला ने पूरे गांव वालों से आगामी 7 नवम्बर को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील भी की है। मतदान की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है। समान्य प्रेक्षक श्री अजय कुमार गुप्ता एवं व्यय प्रेक्षक श्री वेंकन्ना तेजावथ द्वारा ग्राम खैरबना कला में कराए जा रहे 80 वर्ष से अधिक बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। कबीरधाम जिले के पंडरिया और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के चालीस प्रतिशत से उपर दिव्यांग और अस्सी वर्ष से उपर बुजुर्ग कुल 450 मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र से मतदान कराने के लिए 30 और 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। कलेक्टर एवं जनमेजय महोबे की उपस्थिति में आज सुबह इन दोनों विधानसभा क्षेत्र के 17 रूट के लिए 17 मतदान दल रवाना किया गया है। 30 अक्टूबर को इन दोनो विधानसभा क्षेत्र से 185 दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं ने घर बैठे मतदान करने के लिए सहमति दी थी। देर शाम तक आज के पूरे मतदान दल वापस पहुंच गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *