वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल बुधवार को खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 2 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले में कई खिलाड़ियों के बीच आपसी जंग देखने को मिल सकती है।
रोहित शर्मा बनाम ट्रेंट बोल्ट : वर्ल्ड कप के 9 मैचों में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 503 रन बना चुके हैं। वहीं, अब सेमीफाइनल में कीवी टीम सामने होगी। रोहित शर्मा बतौर ओपनर टीम को तूफानी शुरूआत दे रहे हैं। रोहित शर्मा को रोकने की जिम्मेदारी ट्रेंट बोल्ट के जिम्मे होगी। इस टूर्नामेंट में ट्रेंट बोल्ट 13 विकेट ले चुके हैं।
विराट कोहली बनाम मिचेल सैंटनर : विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली टॉप पर हैं। आंकड़े बताते हैं कि विराट लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए हैं। पिछले मैच में नीदरलैंड्स के वान डर मर्व ने कोहली को आउट किया। भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले में विराट कोहली और मिचेल सैंटनर के बीच रोचक जंग देखने को मिल सकती है.
रचिन रवीन्द्र बनाम जसप्रीत बुमराह : रचिन रवीन्द्र टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। अब तक रचिन 565 रन बना चुके हैं। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 17 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में रचिन रवीन्द्र और जसप्रीत बुमराह के बीच आपसी जंग देखने को मिलेगी।
रवीन्द्र जडेजा बनाम डेरिल मिचेल : वर्ल्ड कप में भारतीय ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा के लिए शानदार रहा है। जडेजा अब तक 16 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर बल्ले से योगदान दे रहे हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए मिडिल ऑर्डर में डेरिल मिचेल खूब रन बना रहे हैं। अब तक डेरिल मिचेल 418 रन बना चुके हैं, जिसमें 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक शामिल हैं।
केएल राहुल बनाम लॉकी फर्ग्यूसन : केएल राहुल मिडिल ऑर्डर में लगातार रन बना रहे हैं। नीदरलैंड्स के खिलाफ केएल राहुल ने तूफानी शतक बनाया। इस टूर्नामेंट में केएल राहुल 347 रन बना चुके हैं। वहीं, लॉकी फर्ग्यूसन कीवी टीम के लिए मिडिल ओवर्स में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। अब तक टूर्नामेंट में लॉकी फर्ग्यूसन 10 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। राहुल के लिए लॉकी फर्ग्यूसन की स्पीड और बाउंस चुनौती बन सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 21, 2026 /
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...
By User 6 /
April 21, 2026 /
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...
By User 6 /
April 21, 2026 /
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...
By User 6 /
April 21, 2026 /
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...
By User 6 /
April 22, 2026 /
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...
By User 6 /
April 18, 2026 /
रायपुर : में निजी स्कूलों द्वारा आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों की फीस बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन अब तेज होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों ने इस मुद्दे पर बड़ा कदम उठाते हुए पूरे...
By User 6 /
April 20, 2026 /
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की चिंगनेर पंचायत में बन रहे एक स्कूल भवन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निर्माणाधीन भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें काम की गुणवत्ता पर...
By User 6 /
April 18, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में भ्रष्टाचार से जुड़े एक बड़े मामले में निलंबित IAS Sameer Vishnoi के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। ACB और EOW की टीम ने करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को अटैच कर लिया है,...
By User 6 /
April 22, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
April 23, 2026 /
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...