Google Analytics Meta Pixel ताईक्वांडो में छत्‍तीसगढ के 9 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन - Ekhabri.com

ताईक्वांडो में छत्‍तीसगढ के 9 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

ताईक्वांडो में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य सहित पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर रहे हैं। गौरतलब है कि जशपुर के ताईक्वाडो स्टेडियम में 26 जून से 29 जून 2023 तक 19वीं राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में जशपुर जिला के ताईक्वांडो खेल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का उच्च प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य पदक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।

 

 

 

इसी तरह जिले को ताईक्वांडो पोमसे में पूरे छत्तीसगढ़ में रनरअप प्राप्त करने में भी सफलता मिली है। इन खिलाड़ियों में एकलव्य खेल अकादमी जशपुर ताईक्वांडो के तीन खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। विजेता खिलाड़ी जूनियर स्तर का प्रतियोगिता हेतु 4 जुलाई को बैंगलोर और कैडेट वर्ग के लिए चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई 2023 को लखनऊ के लिए रवाना होगें। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ताईक्वांडों खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल जितने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

 

 

जशपुर जिले के कलेक्टर ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के 5 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया है, इनमें रूद्र प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक के साथ रजत पदक, युवराज कुमार ने स्वर्ण पदक, सुश्री सृष्टि एक्का ने रजत पदक और आयुष यादव एवं अश्विन कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। इसी प्रकार जशपुरांचल इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रतीक बड़ा ने स्वर्ण पदक, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल व एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के 3 खिलाड़ी अजय चौहान ने दो स्वर्ण पदक, अर्जुन राम ने 1 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक एवं करण राम ने 1 स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

Read Also  ग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम 286 रन पर सिमटी, मार्नश लाबुशेन ने लगाया अर्धशतक

कलेक्टर जशपुर ने बताया कि जिले के इन खिलाड़ियों को नियमित निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। अब चयनित खिलाड़ी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे। खिलाड़ी जूनियर स्तर की प्रतियोगिता हेतु 4 जुलाई 2023 को बैंगलोर के लिए रवाना होंगे। इसी प्रकार कैडेट वर्ग के लिए चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई 2023 को लखनऊ के लिए रवाना होगें। उन्होंने बताया कि हाल ही में जशपुर जिले से 18 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ था। जल्द ही सीनियर एवं सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों का भी जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए जशपुर जिले के खिलाड़ी नियमित रूप से प्रशिक्षण लेकर तैयारी कर रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *