पंजाब के लुधियाना में व्यवसायी संभव जैन अपहरण मामले में फरार दो गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों गैंगस्टर मारे गए। मारे गए गैंगस्टरों की पहचान संजीव उर्फ संजू ब्राह्मण और शुभम गोपी के रूप में हुई है। हालांकि मुठभेड़ में एएसआई भी घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
लुधियाना के दोराहा के नजदीक मुठभेड़ की सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ये गैंगस्टर कारोबारी संभव जैन के मामले में वांटेड थे। इस केस में 5 लोग गिरफ्तार कर चुके हैं। संजू और गोपी को सीआईए की टीम चेज कर रही थी। इस दौरान उनकी मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में दोनों गैंगस्टर और एक एएसआई को गोली लगी है। दोनों गैंगस्टर मार गए, जबकि एएसआई घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों बदमाशों का काफी क्रिमिनल रिकॉर्ड है।
गौर हो कि 17 नवंबर को कपड़ा कारोबारी संभव जैन अपनी फैक्ट्री से कार में नूरवाला लड्डू कॉलोनी स्थित घर के लिए निकले थे। फैक्ट्री से करीब 700 मीटर दूर बाइक सवार एक शख्स ने उसकी कार में टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कार सवार युवक कार के आगे गिर गया और घायल होने का ड्रामा करने लगा। संभव जैन जैसे ही उसकी मदद के लिए कार से उतरा, सड़क किनारे झाड़ियों में छिपकर बैठे 4-5 बदमाशों ने उसे घेर लिया। मारपीट के बाद संभव जैन को उसी की गाड़ी में अगवा कर लिया गया। जब संभव जैन ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी जांघ में गोली मार दी। बाद में बदमाशों ने पिस्टल के दम पर संभव जैन से उसकी पत्नी सौम्या को कॉल करवाई और कहलवाया कि घर पर इनकम टैक्स की रेड पड़ने वाली है, इसलिए घर में जितना भी गोल्ड और पैसा पड़ा है, उसे थैले में डालकर जालंधर बाइपास पर आ जाए।
कुछ देर बाद बदमाशों ने फिर संभव से कॉल करवाकर उसकी पत्नी सौम्या को फव्वारा वाला चौक पर पैसों-गहने वाला थैला भिजवाने को कहा। जब सौम्या ने गली में वॉक कर रहे कारोबारी तरुण जैन बावा को सारी बात बताई तो तरुण को मामला संदिग्ध लगा। वह सौम्या को अपनी कार में बैठाकर फव्वारा वाला चौक पहुंचे तो सौम्या के मोबाइल पर संभव जैन के नंबर से कॉल आई और उससे कहलवाया कि जो व्यक्ति कार में साथ आया है, वह उसे वापस भेज दे। इस बीच संभव जैन के परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने ट्रैप लगाया तो बदमाश संभव को सड़क पर फेंककर उसकी गाड़ी में फरार हो गए थे। कुछ दिन पहले पुलिस को हरिद्वार से लूटी गई कार बरामद हुई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 5, 2026 /
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...
By User 6 /
June 7, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
मलगवां के हितग्राही को मिला खाद्य सुरक्षा का लाभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी...