Google Analytics Meta Pixel शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर आई महिलाओं का अभूतपूर्व उत्साह दिखा - Ekhabri.com

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर आई महिलाओं का अभूतपूर्व उत्साह दिखा

 

रायपुर, 13 दिसंबर, 2023 | आज साइंस कालेज मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में हजारों की संख्या में मातृ शक्ति की उपस्थिति रही। महिलाएं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर आई थीं। इन महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह छलक रहा था। महिलाओं से पूछने पर इन्होंने बताया कि हम लोग आज खास तौर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने संसद में महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करा महिलाओं की मजबूती का रास्ता तैयार कर दिया है। संगीता पंसारी ने बताया कि हम लोगों ने मोदी जी का मुखौटा लगाया है। इस तरह से हम उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। महतारी वंदन योजना उन्होंने लाई है। इससे विवाहित महिलाओं को सालाना बारह हजार रुपए वार्षिक मिलेंगे। संगीता ने बताया कि एक महिला की दिक्कतों की चिंता उन्हें है। मोदी जी को इस बात की चिंता है कि चूल्हा चौका करते वक्त उठता धुँआ बेटियों की तबियत खराब करता है। संगीता ने बताया कि वो सरगुजा से आई हैं। सरगुजा में महिलाएं इस बात को लेकर काफी खुश हैं कि हमारे क्षेत्र के बेटे श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है। सीतापुर विधानसभा से ही नीरू मिस्त्री 27 महिलाओं की टीम को लेकर आईं थीं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ को संवारने में महिलाओं की विशेष भूमिका को रेखांकित किया है। सबसे अच्छी बात यह है कि वे महिलाओं को वार्षिक सहयोग राशि दे रहे हैं। महिलाओं के छोटे-छोटे खर्च के लिए यह उनकी अपनी बचत होगी। संतोषी पावले ने बताया कि गैस सिलेंडर में सब्सिडी देने की घोषणा बहुत अच्छी है। परिवार के बजट में काफी कुछ तो गैस भराने में चला जाता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा है। वे महिलाओं के हितों के लिए बहुत सोचते हैं।

Read Also  रीपा ने दिया उद्यमी बनने का मौका, महिलाएं तैयार कर रहीं बोरा

 

IMG 20231213 WA0038

IMG 20231213 WA0040

IMG 20231213 WA0039

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब गूंजेगा राष्ट्रगान, नई व्यवस्था लागू 2026 से

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *