Google Analytics Meta Pixel ऐतिहासिक 100 साल से अधिक चल रही कोतवाली अब नई बिल्डिंग में होगी शिफ्ट - Ekhabri.com

ऐतिहासिक 100 साल से अधिक चल रही कोतवाली अब नई बिल्डिंग में होगी शिफ्ट


रायपुर में 200 साल से ज्यादा पुरानी इमारत तोड़ी गई
शहर का सबसे पहला थाना है कोतवाली, अब होगा हाईटेक पुलिस स्टेशन


राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर को मुख्यमंत्री करेंगे नए थाने का लोकार्पण


रायपुर। शहर में अंग्रेजी हुकूमत का गवाह रहा पुलिस थाना अब हाईटेक और इंटीग्रेटेड सिस्टम से लैस होगा। करीब 200 साल पुरानी इस इमारत में मंगलवार रात से तोड़फोड़ शुरू हो गई। तीन-चार दिनों में इसे पूरा जमींदोज कर दिया जाएगा। इसमें 117 सालों से चल रही कोतवाली का सारा सामान अब ठीक पीछे नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल थाने का संचालन रंग मंदिर से होगा। शहर कोतवाली की नई बिल्डिंग रायपुर स्मार्ट सिटी बना रहा है। अफसरों का कहना है कि 1 नवंबर को लोकार्पण के लिए बिल्डिंग का काम काफी तेज गति से किया जा रहा है। कोतवाली की पुरानी बिल्डिंग अगले एक-दो दिनों में पूरी तरह जमींदोज हो जाएगी। इसके बाद कोतवाली चौक से नई बिल्डिंग दिखेगी। राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कई प्रोजेक्ट के साथ इसका भी लोकार्पण करेंगे।


अंग्रेजों की चलती थी कचहरी, नागपुर कमिश्नरेट के अंदर आता था मालवीय रोड से कालीबाड़ी मार्ग पर पुराने भवन में संचालित कोतवाली से शहर का इतिहास जुड़ा हुआ है। साल 1802 में अंग्रेजों की कचहरी चलती थी। करीब 100 साल बाद 1903 में यह इमारत पुलिस विभाग के सुपुर्द कर दी गई। तब से ही यहां कोतवाली संचालित हो रही थी। रायपुर अंग्रेजों के समय नागपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत आता था। तब बिंद्रा नवागढ़ और भखारा में भी इसकी दो पुलिस चौकियां थीं।

Read Also  NSUI रायपुर में अनुशासनात्मक कार्रवाई: 61 पदाधिकारी पद से हटाए गए


1857 की क्रांति के समय सुनवाई यहीं होती, कई स्वतंत्रता सेनानी रहे बंद
स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान पं. रविशंकर शुक्ल, वामन राव लाखे, माधवराव सप्रे, सुंदरलाल शर्मा, खूबचंद बघेल जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने कोतवाली थाने के हवालात में कई दिन गुजारे। 1857 की क्रांति की सुनवाई तब इसी कचहरी भवन में होती थी। बंदियों को रखने के लिए बंदी गृह भी उसी समय बनाया गया, जो आज भी वैसा ही था। असहयोग आंदोलन के दौरान स्वतंत्रता सेनानी यहीं बंद रहते।


15 अगस्त 1998 को इमारत को पुरातात्विक महत्व का घोषित किया गया था
कोतवाली के सामने चौक में महावीर स्वामी के स्तूप स्थापित है। नगर में किसी भी प्रकार का धार्मिक, राजनैतिक, श्रमिक, छात्र गतिविधियों के कारण कोई भी जुलूस निकले, इसी चौक से होकर जाता। 15 अगस्त 1998 से सिटी कोतवाली थाना को पुरातात्विक महत्व का भवन घोषित किया गया। तब से भवन के रख-रखाव की जिम्मेदारी रायपुर नगर निगम ने ली।


शहर बढ़ता गया, कोतवाली का क्षेत्र कम होता रहा
शहर के विकास और विस्तार के साथ नए पुलिस थाने खुलते गए और कोतवाली का क्षेत्र कम होता गया। गंज, आजादचौक, पुरानी बस्ती, सिविल लाइन थाना शुरू किया गया। फिर भी व्यापक होते क्षेत्र को देखते हुए सितंबर 1996 में मौदहापारा थाना शुरू हुआ। कोतवाली थाने के उत्तर का जीई रोड पर पुराना यातायात थाना, जिसमें गोलबाजार पुलिस चौकी हुआ करती थी, उसे अक्टूबर 1998 को थाना बनाया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *