Google Analytics Meta Pixel पटना में ‘बोले बिहार, बदले सरकार’- सीएम भूपेश बघेल' बिहार में पार्टी 50 से अधिक सीटें जीतेगी - Ekhabri.com

पटना में ‘बोले बिहार, बदले सरकार’- सीएम भूपेश बघेल’ बिहार में पार्टी 50 से अधिक सीटें जीतेगी


कांग्रेस जो कहती है, उसे करती है, देखना हो एक बार छत्तीसगढ़ जरूर आएं


पटना/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने दावा किया कि बिहार में कांग्रेस 50 से अधिक सीटें जीतेगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे। उसके बाद महागठबंधन के न्यूनतम साझा कार्यक्रम में जो भी वादे किये गये हैं उसे शब्दश: लागू किया जाएगा। बोले बिहार, बदले सरकार कार्यक्रम के प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस जो कहती है, उसे करती है, देखना हो एक बार छत्तीसगढ़ जरूर आएं। वहां किसानों से गोबर तक दो रुपये किलो सरकार खरीदती है। हर किसान को सरकार दस हजार रुपये प्रति एकड़ देती है। समर्थन मूल्य पर अनाज भी खरीदती है। 19 लाख किसानों का दस हजार करोड़ रुपये माफ किया गया। बिहार में तो अनाज की तय सरकारी कीमत भी नहीं मिलती है। बघेल रविवार को सदाकत आश्रम में कांग्रेस का अभियान गीत बोले बिहार, बदले सरकार लांच करने के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास स्वर्णिम रहा है। आरोप लगाया कि सुशासन बाबू (नीतीश कुमार) ने बदहाल बना दिया।
बघेल ने कहा, राज्य रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा सहित सभी मामलों में सबसे निचले पायदान पर है। जनता सवाल पूछ रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी को झटका देने की आदत है। नोटबंदी, जीएसटी और अब लॉकडाउन। बिना सोचे-समझे लॉकडाउन से परेशानी ऐसी बढ़ी कि दिल्ली की सड़कों पर लोग उतर आये। 17 लाख मजदूर बिहार लौटकर आए।


भाजपा पर जमकर साधा निशाना
बघेल ने कहा कि बाजार समितियों को भंग करने से किसानों को क्या लाभ हुआ, कोई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछे। इसी का अनुकरण केन्द्र कर रहा है। सरकार किसानों को उन्हीं के खेत में मजदूर बना देना चाहती है। छोटे व्यापारी को चंद बड़े व्यापारियों का एजेन्ट बनना होगा। एक बड़े व्यापारी ने तैयारी अभी से शुरू कर दी है। बघेल ने कहा कि नागपुर में एक लाख टन का गोदाम भी तैयार कर लिया। व्यापारी खेत से लेकर सारे मेड़ तोड़ देंगे। किसान अपना खेत भी भूल जाएंगे। अगर सरकार किसान का हित चाहती है तो कानून में यह प्रावधान करे कि समर्थन मूल्य से कम पर किसी को खरीद करने नहीं दिया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *