Google Analytics Meta Pixel बिलासपुर पुलिस ने इंटरनेशनल गिरोह का किया भांडाफोड़ - Ekhabri.com

बिलासपुर पुलिस ने इंटरनेशनल गिरोह का किया भांडाफोड़

मुकेश अंबानी और अमिताभ बच्चन बनकर लाखों ठगने वाला पाकिस्तानी गैंग पकड़ाया

भारतीय गुर्गों की मदद से पाकिस्तानी आका अब तक लाखों लूट चुका था

बिलासपुर। भारतीयों से लाखों ठगने वाले पाकिस्तानी ठगों को बिलासपुर पुलिस ने धर दबोचा है। फर्जी काल रिकार्डिंग के जरिये कभी ये शातिर कभी मुकेश अंबानी बन जाते थे, तो कभी अमिताभ बच्चन। जियो के लकी विजेता और केबीसी में करोड़ों जीतने के नाम पर ये शातिर देश के अलग-अलग हिस्सों में ठगी का कारोबार कर रहे थे, जिन्हें बिलासपुर पुलिस ने दबोचा है। इस मामले का पाकिस्तानी कनेक्शन का भी पर्दाफाश हुआ है। ठगी गैंग में बड़े मामू और छोटे मामू नाम से चर्चित ये शातिर लॉटरी की रकम देने के नाम पर पहले पैसा जमा कराते थे और फिर पैसा लेकर बातचीत बंद कर देते थे। बिलासपुर आईजी दीपांशु काबरा और एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर इस ठग गिरोह के खिलाफ करीब 9 महीनों से तफ्तीश चल रही थी, जिसके बाद अब पुलिस ने शातिरों के इस गैंग को बेनकाब किया है।


जनवरी 2020 में मिली थी पहली शिकायत
बिलासपुर के जनकराम पटेल को जनवरी-फरवरी के दौरान पाकिस्तानी नंबर से कॉल और व्हाट्सएप चैट के माध्यम से मुकेश अंबानी बनकर 25 लाख की लॉटरी जीतने का झांसा दिया गया। वहीं केबीसी के भाग्यशाली विजेता के नाम पर 2 करोड़ रुपये जीतने की खबर दी गयी। इन शातिरों ने पार्थी के खाते से फरवरी से लेकर अगस्त 2020 के बीच करीब 65 लाख रुपये जमा कराये। ये रकम अलग-अलग बैंकों में मंगाये जाते थे। ठगी का अहसास होने पर पार्थी ने इस मामले में बिलासपुर में शिकायत दर्ज करायी थी, जिसके बाद पड़ताल शुरू की गयी।

Read Also  मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए छत्तीसगढ़ को मिलेगा एक्सीलेंस अवार्ड


साइबर मितान कार्यक्रम के जरिये पड़ताल की हुई शुरुआत
1 सितंबर से बिलासपुर आईजी दीपांशु काबरा और एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर साइबर क्राइम से जुड़े इस मामले को जांच में लिया गया था। कोतवाली थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर एएसपी उमेश कश्यप सीएसपी कोतवाली निमेश बरैया को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जांच के दौरान ये बातें सामने आयी कि ठग सिर्फ वाट्सप के माध्यम से विडियो/आडियो काल तथा चैटिंग के माध्यम से बातचीत करते थे एवं अलग-अलग,खाता नंबर जो अलग-अलग ब्रान्चो के होते थे, में जीते हुये लॉटरी की रकम प्राप्त करने हेतू विभिन्न विभागीय प्रकिया के नाम पर अलग-अलग समय में अलग अलग खातो में रकम जमा करावाया जाता था। प्रार्थी को विभिन्न पाकिस्तानी नंबर एवं भारतीय नंबर सेकण्ड लाइन नम्बर जिनकी लोकेशन पाकिस्तान में पायी जाती थी, उसी नंबर से आॅडियो/विडियो काल आते थे, जिसमें प्रार्थी को उत्तर प्रदेश,बिहार,मध्यप्रदेश,पश्चिम बंगाल,कोलकाता आदि का लगभग 12 विभ्न्नि खातो में रकम जमा करवाया गया था।
-एक ही व्यक्ति के खाते में 50 लाख जमा कराये गये
जांच के दौरान सर्वाधिक रकम लगभग 50 लाख रू.मध्यप्रदेश के रीवा जिले के विराट सिंह के एसबीआई, पीएनबी, आईसीआई बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक आॅफ इंडिया आदि के खातो में जमा कराये गये। जिसे विराट सिंग द्वारा यूपीआई पेमेन्ट(फोन पे,पेटीएम) के माध्यम से वर्ली मुबंई निवासी राजेश सुखाउ जायसवाल एवं हर्ष राजेश जायसवाल के खातों ,डिजीटल पेमेंट सलूशन ओड़िशा एवम अन्य को आनलाईन रुपए ट्रॉन्सफर किया गया था। इस मामले में सबूतों के आधार विराट को गिरफ्तार किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राम रहीम को 21 दिन की राहत, 9 साल में 17वीं बार जेल से बाहर

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

मंत्री केदार कश्यप के काफिले से साथ सड़क हादसा, NH 30 पर काफिले को मारी स्कार्पियो ने टक्कर

By User 6 / August 23, 2026 / 0 Comments
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप से जुडी बड़ी खबर आ सामने आई है, जिस अनुसार काफिले के साथ सड़क हादसा हो गया. हादसा सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर हुआ. प्रारंभिक...

‘कोहरा’ उपन्यास का विमोचन, मुख्यमंत्री ने कहा- साहित्य समाज को जागरूक करता है

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े का खतरा, पर्यटकों को बोर्ड ने किया अलर्ट

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *