हिट एंड रन केस को लेकर सोमवार और मंगलवार को ट्रक-बस ड्राइवरों की हड़ताल का असर पूरे देश में देखने को मिला, इसी बीच छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारे लगती हुई नजर आई थी। हिट एंड रन के नए कानून को लेकर ट्रक और बस ड्राइवरों ने विरोध जताया था और कानून को वापस लेने की बात कही थी। हालांकि 2 दिन बाद हड़ताल खत्म कर दी गई है। लेकिन 2 दिन तक चली इस हड़ताल ने लोगों को काफी परेशान कर दिया था।
हड़ताल का असर आम जनता पर कैसे पड़ा…
बता दें, केंद्र सरकार ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ बैठक के बाद ऐलान किया है कि हिट एंड रन कानून फिलहाल लागू नहीं किया जाएगा। इन सब के बीच अब देखना होगा की आगे सरकार क्या कदम उठाती है। वहीं दूसरी तरफ कई पंप ड्रिप होने की वजह से बंद करने पड़ गए थे। साथ ही सब्जी मिलना भी मुश्किल हो गई थी और अगर मिल भी गई तो उसके दाम आसमान पर थे। दरअसल, रायपुर में देश के अलग-अलग राज्यों से सब्जियां पहुंचती हैं। उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया था। किसानों के खेतों में पहुंचकर हड़ताल समर्थकों ने माल लोड ही नहीं होने दिया। हालांकि मंगलवार देर रात हड़ताल ख़त्म हो गई।
स्कूल बंद…ऑनलाइन पढ़ाई…
पेट्रोल पंप और सब्जियों के अलावा स्कूल में भी हड़ताल का असर देखने को मिला था। वहीं स्कूल और कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाई गई थी। लेकिन आज से सभी स्कूल और कॉलेज खोल दिए जाएंगे।
हिट एंड रन के अब तक कितने केस…
राजधानी रायपुर की बात की जाए तो यहां पर एक साल में 247 मौत हुई है। जिसमें से बस और ट्रक की वजह से 62 लोगों की जान गई है। ट्रैफिक पुलिस की माने तो बस और ट्रक की जगह कार और छेटे वाहनों की वजह से हादसे ज्यादा हुए हैं। छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश के लगभग सभी राज्यों में ट्रकों या बाकी भारी वाहनों की तुलना में कार वाले हिट एंड रन के मामले में आगे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...