छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और दिग्गज आदिवासी नेता ननकीराम कंवर एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बावजूद वे सक्रियता दिखा रहे हैं। इस बार उन्होंने संविदा पर काम कर रहे, रिटायर्ड IAS, IPS और IFS अफसरों की सेवाएं समाप्त करने की मांग की है। श्री कंवर ने इसे लेकर CM विष्णुदेव साय और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को पत्र लिखा है। श्री कंवर ने अपने पत्र में कहा है कि, ये अफसर कांग्रेसी मानसिकता वाले हैं, इन्हें बाहर का रासता दिखाया जाए।
पत्र में कंवर ने कहा है कि, 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस सरकार ने अपने चहेते अधिकारियों और कर्मचारियों को संविदा में नियुक्त किया गया था। वे विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उनका दुरुपयोग करते हुए उनसे फायदा लेना चाहते थे। इन्हें नियम न होने के बावजूद संविदा नियुक्ति दी गई थी। ऐसे में कांग्रेस सरकार के दौरान संविदा नियुक्ति पाने वाले आईएएस अफसरों की नौकरी पर भी खतरा मंडराने लगा है।
कंवर की सूची में इनके नाम शामिल
श्री कंवर ने कई बड़े अफसरों के नाम अपने पत्र में गिनाए हैं। इनमें सामान्य प्रशासन सचिव डीडी सिंह, डीजीपी अशोक जुनेजा, डीजीपी जेल संजय पिल्ले, राजभवन में आईएएस अमृत खलखो, आदिम जाति कल्याण विभाग में एके अनंत शामिल हैं। इनके अलावा लघु वनोपज संघ से राकेश चतुर्वेदी, वन औषधि पादप बोर्ड जेएस राव, नवाचार आयोग अध्यक्ष विवेक ढांड, धनंजय देवांगन, एसएस बजाज, राय सिंह ठाकुर, एसपीएस श्रीवास्तव, डीएम अवस्थी, संजय शुक्ला के अतिरिक्त और भी कई अधिकारी-कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति दी गई है।
इनकी संविदा अवधि समाप्त की जाए
कंवर ने कहा कि, इसके पहले भी उन्होंने राज्यपाल और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ को जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अनुरोध है कि, उपरोक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की संविदा अवधि समाप्त कर दूसरे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदस्थापना करने निर्देश दें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 14, 2026 /
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...