Google Analytics Meta Pixel नवा रायपुर की परियोजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करेंः सीएम - Ekhabri.com

नवा रायपुर की परियोजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करेंः सीएम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में चल रहे सभी परियोजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिए है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर नवा रायपुर अटल नगर, रायपुर भिलाई एवं दुर्ग को शामिल करते हुए राज्य राजधानी क्षेत्र का विकास करने की योजना छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बनाई गई है।

विभागीय मंत्री ओपी चौधरी ने गुणवत्ता विहीन कार्य करने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उक्त निर्देश के परिपालन में नवा रायपुर अटल नगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सभी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा पश्चात् ऐसे कार्य जिनकी प्रगति बहुत धीमी थी तथा ठेकेदारों को कई बार नोटिस देने के बाद भी कार्य में तेजी नहीं आई, उन कार्यों के वर्तमान ठेकेदार से अनुबंध खत्म कर नये ठेकेदार से कार्य कराने का निर्णय स्मार्ट सिटी के संचालक मण्डल द्वारा आज 19 जनवरी 2024 को आयोजित बैठक में लिया गया है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि कुछ विशेष ठेकेदार के द्वारा स्मार्ट सिटी का बहुत अधिक कार्य लेकर मनमाने तरीके से कार्य संपादित किया जा रहा था और सरकार एवं प्राधिकरण के अधिकारियों एवं इंजीनियरों के द्वारा बार-बार नोटिस देने के पश्चात भी कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं आ रही थी। इससे कार्यों की गति एवं गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी।

अतः लोकहित एवं शहर विकास हेतु 218.7 करोड़ रुपये के 10 निर्माण कार्यों का पुराने ठेकेदार से अनुबंध निरस्त किया गया है। शेष कार्यों को गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए कार्य की गति में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना एक सिटीजन फ्रेन्डली एवं सर्वसुविधा युक्त शहरी विकास की है, जिसके अन्तर्गत नवा रायपुर अटल नगर का भी चयन हुआ है।

Read Also  Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल नीति बदली, आत्मसमर्पण करने वालों को मिलेगा पुनर्वास

यह परियोजना भारत सरकार द्वारा जून 2024 तक ही चलायी जा रही है। कार्यों की धीमी गति एवं खराब गुणवत्ता के चलते नवा रायपुर अटल नगर के नागरिक एवं कैपिटल रीजन में कार्यरत कर्मचारी इस विकास से वंचित रह जाते।

स्मार्ट सिटी की समय-सीमा जून 2024 को ध्यान में रखते हुए कई बार संबंधित ठेकेदार को मौखिक चेतावनी एवं लिखित नोटिस देने के बाद भी अपेक्षित प्रगति नहीं आने की वजह से जनहित से जुड़े कार्य जैसे स्कूल, आंगनबाड़ी, बस स्टॉफ, गार्डन, पार्किंग इत्यादि को समय-सीमा में पूर्ण कर छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप राजधानी क्षेत्र में त्वरित गति से विकास कार्य पूर्ण कराने हेतु स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा जनोपयोगी निर्णय लिया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *